Monday, 14 September 2026 | 9:21 PM
Entertainment

क्या शो में आएंगी मुनव्वर फारूकी की बीवी?,आइये जानते हैं

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का कंट्रोवर्सियल रिएलिटी शो लॉक अप (Lock Upp) खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो के मेकर्स अपनी ओर से इस कोशिश में जुटे हुए हैं कि फिनाले करीब आते-आते इसे ज्यादा से ज्यादा लोग देखें। यही वजह है कि इस वक्त लॉक अप के अंदर काफी कुछ हो रहा है। टिकट टू फिनाले टास्क (Lock Upp Fin
Share:
Read in your preferred language.

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का कंट्रोवर्सियल रिएलिटी शो लॉक अप (Lock Upp) खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो के मेकर्स अपनी ओर से इस कोशिश में जुटे हुए हैं कि फिनाले करीब आते-आते इसे ज्यादा से ज्यादा लोग देखें। यही वजह है कि इस वक्त लॉक अप के अंदर काफी कुछ हो रहा है। टिकट टू फिनाले टास्क (Lock Upp Finale) शुरू हो चुका है और पायल रोहतगी इस शो की पहली फाइनलिस्ट बन चुकी हैं। अब सुनने में आ रहा है कि लॉक अप के मेकर्स जल्द ही बड़ा धमाका करने वाले हैं। लॉक अप में जल्द ही फैमिली वीक (Lock Upp Family Week) की शुरुआत होने वाली है।
फैमिली वीक के दौरान सबसे पहले लॉक अप में अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) की मां की एंट्री होने वाली है। तमाम उतार-चढ़ाव देखने के बाद आखिरकार अब अंजलि अरोड़ा को एक अच्छी गुड न्यूज मिलेगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि अंजलि अरोड़ा की मां उनके लिए एक तोहफा लेकर आएंगी। इसके अलावा लॉक अप में आजमा फल्लाह की मां, शिवम शर्मा के पिता, पायल रोहतगी के बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह, सायशा शिंदे के दोस्त चिराग, मुनव्वर फारूकी के भाई, प्रिंस नरूला का भतीजाऔर पूनम पांडे (Poonam Pandey) की मां की एंट्री होने वाली है।
फैमिली वीक शुरू होने से पहले ही कंगना रनौत के शो लॉक अप से अली मर्चेंट का पत्ता कट चुका है। टिकट टू फिनाले टास्क में अली कड़ी मशक्कत करते हुए नजर आए थे। अली से पहले इस शो से करणवीर बोहरा, मंदाना करीमी और जीशान खान समेत कई लोगों को बाहर किया जा चुका है। फिलहाल तो देखना होगा कि लॉक अप के फैमिली वीक में क्या-क्या धमाल मचने वाला है?