Monday, 14 September 2026 | 9:25 PM
Entertainment

सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा आडवाणी पर क्यों भड़के , क्या था पूरा मामला

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी फैंस की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों के डेटिंग करने की खबरें लगातार आती रही हैं और 76वें स्वतंत्रता दिवस पर कियारा आडवाणी ने अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा भी उनके साथ हैं, हालांकि कियारा आडवाणी ने इस व
Share:
सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा आडवाणी  पर क्यों भड़के , क्या था पूरा मामला
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी फैंस की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों के डेटिंग करने की खबरें लगातार आती रही हैं और 76वें स्वतंत्रता दिवस पर कियारा आडवाणी ने अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा भी उनके साथ हैं, हालांकि कियारा आडवाणी ने इस वीडियो से सिद्धार्थ को क्रॉप कर दिया है।
हालांकि वीडियो में उनका हाथ अभी भी नजर आ रहा है। कियारा आडवाणी ने जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया तो सिद्धार्थ मल्होत्रा से रहा नहीं गया और उन्होंने तंज कसने वाले अंदाज में इस वीडियो पर रिएक्ट किया। मजेदार बात ये रही कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के कमेंट पर कियारा आडवाणी ने जवाब भी दिया है। फैंस ने इस ऑनलाइन चैट को खूब एन्जॉय किया।
कियारा आडवाणी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह इंडिया गेट के सामने खड़ी नजर आ रही हैं। उनके ठीक सामने कोई तिरंगा फहरा रहा है, ये कोई और नहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं जिनको कियारा ने क्रॉप कर दिया। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी के इस वीडियो पर विंक इमोजी बनाकर कमेंट किया- मुझे कट करने के लिए धन्यवाद।
कियारा आडवाणी ने भी सिद्धार्थ मल्होत्रा के इस वीडियो का फनी अंदाज में जवाब दिया और लिखा- लेकिन तुम्हारा हाथ अभी भी वीडियो में है। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने कभी भी रिलेशनशिप में होने की बात को स्वीकार नहीं किया है लेकिन दोनों के करीब होने की खबरें 'शेरशाह' के बाद से ही लगातार उड़ती रही हैं।