Monday, 14 September 2026 | 10:00 PM
India

Bigg Boss OTT: बोल्डनेस की हदें पार होनी शुरू, टास्क की आड़ में नेहा भसीन ने रिद्धिमा पंडित को किया LipKiss

विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस' ओटीटी जब ओटीटी पर प्रसारित करने का ऐलान किया गया था तभी अनुमान था कि यह काफी बोल्ड होने वाला है। शो के प्रोमो में सलमान खान और करण जौहर दोनों ही ये कहते हुए पाए गए थे कि अगर यह टीवी पर आया तो बैन हो सकता है। अब ऐसा ही कुछ शो में देखने को मिला जब नेहा भसीन ने रिद्धिमा पं
Share:
Bigg Boss OTT: बोल्डनेस की हदें पार होनी शुरू, टास्क की आड़ में नेहा भसीन ने रिद्धिमा पंडित को किया LipKiss
Read in your preferred language.

विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस' ओटीटी जब ओटीटी पर प्रसारित करने का ऐलान किया गया था तभी अनुमान था कि यह काफी बोल्ड होने वाला है। शो के प्रोमो में सलमान खान और करण जौहर दोनों ही ये कहते हुए पाए गए थे कि अगर यह टीवी पर आया तो बैन हो सकता है। अब ऐसा ही कुछ शो में देखने को मिला जब नेहा भसीन ने रिद्धिमा पंडित को सभी के सामने किस कर दिया। उनका ये वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

टास्क को जीतने के लिए नेहा भसीन ने ये कारनामा कर दिखाया है। दरअसल, बिग बॉस के घर में अगला बॉस लेडी और बॉस मैन ढूंढने का टास्क हो रहा है। यह टास्‍क है स्‍टैचू बनने का और दूसरी टीम को स्‍टैचू बने खिलाड़ियों को किसी भी तरह हिलने पर मजबूर करना है। ऐसे में राकेश बापट की टीम की सदस्य नेहा भसीन ये टास्क जीतने के लिए हर हद पार करने वाली हैं।

इस दौरान नेहा भसीन, र‍िद्ध‍िमा पंडित और अक्षरा सिंह के होठों पर किस कर डालेंगी। स्टेचू होने की वजह से र‍िद्ध‍िमा पंडित और अक्षरा सिंह नेहा भसीन को जवाब ही नहीं दे सकेंगी। एपिसोड जल्द ही दर्शकों के सामने होगा। नेहा भसीन ने लिप लॉक किस करके बिग बॉस 15 के घर के बाहर हंगामा मचा दिया है। लोग लगातार सोशल मीडिया पर नेहा भसीन के बारे में ही बात कर रहे हैं।

बता दें कि जैसे- जैसे आगे आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे ये और भी दिलचस्प हो रहा है। बिग बॉस ओटीटी के घर में अक्सर कोई न कोई अनहोनी होती ही रहती है। शो में पांच कंटेस्टेंट पहले हफ्ते में एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट हुए हैं। इनमें शमिता शेट्टी, राकेश बापट, मूस जट्टाना, निशांत भट और उर्फी जावेद के नाम शामिल हैं। शो में जीशान ने उर्फी जावेद के साथ अपना कनेक्शन तोड़ते हुए दिव्या अग्रवाल को अपना नया कनेक्शन चुना था।