सुष्मिता सेन और ललित मोदी (Sushmita Sen and Lalit Modi) के रिश्ते का जब से खुलासा हुआ है दोनों लगातार सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। सुष्मिता ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह चश्मा लगाए हुए थीं। कई यूजर्स ने उनकी फोटो को बेहद बारीकी से देखा और दावा किया कि उनके चश्मे में गाड़ी में मौजूद एल्कोहल की बोतल दिख रही है। इसे लेकर फिर से यूजर्स ने कमेंट्स करने शुरू किए। अब सुष्मिता ने एक पोस्ट कर उन सभी हेटर्स को जवाब दिया है।
ट्रोल्स को सबक सिखाना भी होता है तो सुष्मिता अपनी पॉजिटिविटी के जरिए जवाब देती हैं। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह खुशमिजाज मूड में हैं। यह एक सेल्फी फोटो है। उन्होंने बालों को खुला छोड़ा हुआ है और पिंक कलर की लिपस्टिक लगाई है। साथ ही ओवरसाइज्ड चश्मा पहना हुआ है।
सुष्मिता ने जो कैप्शन दिया उससे उन्होंने सभी की बोलती बंद कर दी। वह लिखती हैं, ‘आप हमेशा चश्मा क्यों लगाए रहती हैं? वेल, क्योंकि मुझे रिफ्लेक्ट करना पसंद है।‘ आगे वह लिखती हैं, ‘आई लव यू गाइज।‘ एक्ट्रेस का पोस्ट उन सभी को जवाब देने के लिए काफी है जो उनके चश्मे को बारीकी से देख रहे थे
सुष्मिता की फोटो पर एक फैन ने कमेंट किया, ‘लेकिन आपकी खूबसूरत आंखें नहीं दिखतीं।‘ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘हेटर्स की ओर ध्यान मत दीजिए।‘ एक फैन ने लिखा, ‘हमेशा की तरह ब्यूटीफुल लग रही हैं।‘
Entertainment
सुष्मिता सेन हमेशा सनग्लासेस क्यों पहनती हैं ? एक्ट्रेस ने दिया जवाब
सुष्मिता सेन और ललित मोदी (Sushmita Sen and Lalit Modi) के रिश्ते का जब से खुलासा हुआ है दोनों लगातार सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। सुष्मिता ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह चश्मा लगाए हुए थीं। कई यूजर्स ने उनकी फोटो को बेहद बारीकी से देखा और दावा किया कि
Read in your preferred language.