Monday, 14 September 2026 | 9:18 PM
Entertainment

द कश्मीर फाइल्स का मजाक ट्विंकल को क्यों पड़ा भारी ,आइये जानें

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) को रिलीज हुए काफी हफ्ते हो चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 240 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है। उम्मीद जताई जा रही है कि धीरे-धीरे करके यह फिल्म 250 करोड़ का आंकड़ा तो छू ही लेगी। इस बीच फिल्म से जुड़ा एक पोस्ट करने की वजह से एक्ट
Share:
द कश्मीर फाइल्स का मजाक ट्विंकल को क्यों पड़ा भारी ,आइये जानें
Read in your preferred language.

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) को रिलीज हुए काफी हफ्ते हो चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 240 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है। उम्मीद जताई जा रही है कि धीरे-धीरे करके यह फिल्म 250 करोड़ का आंकड़ा तो छू ही लेगी। इस बीच फिल्म से जुड़ा एक पोस्ट करने की वजह से एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) लोगों के निशाने पर आ चुकी हैं। इससे पहले भी एक्ट्रेस ने एक आर्टिकल में द कश्मीर फाइल्स का मजाक बनाया था। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब किसी ने इस फिल्म को लेकर आपत्तिजनक बात कही है। इससे पहले भी बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग इस फिल्म पर भड़काने वाली बातें कह चुके हैं।
ट्विंकल खन्ना ने टीओआई के लिए लिखे गए एक आर्टिकल में द कश्मीर फाइल्स को मजाक बनाया था। एक्ट्रेस ने इस आर्टिकल में लिखा कि वह नेल फाइल्स नाम की एक फिल्म बनाना चाहती हैं। इस आर्टिकल के बाद ट्विंकल कई लोगों के निशाने पल आ गई थीं, लेकिन बची-कुची कसर अब उनके नए पोस्ट ने पूरी कर दी है। लोग अक्षय कुमार का नाम लेकर अब ट्विंकल खन्ना की जमकर खिंचाई कर रहे हैं। वहीं अशोक पंडित ने भी उनके आर्टिकल का करारा जवाब देने की कोशिश की है।
कुछ समय पहले ही अक्षय कुमार ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर एक ट्वीट किया था। इस दौरान उन्होंने अनुपम खेर को बधाई दी थी। अक्षय कुमार ने फिल्म रिलीज के कई दिन बाद द कश्मीर फाइल्स पर अपना रिएक्शन दिया था। इस वजह से कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था। लोगों का कहना था कि अक्षय कुमार अपनी नई फिल्मों को प्रमोट करने के लिए द कश्मीर फाइल्स का सहारा ले रहे हैं।