Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
UP News

जिसने भी भाजपा का दिया साथ, उसने करवाया अपना सत्यानाश : स्वामी प्रसाद मौर्य

पूर्व मंत्री व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि भाजपा का सबका साथ, सबका विकास का वादा, पूरी तरह झूठा है। जिसने भी उसका साथ दिया, उसने अपना सत्यानाश व विनाश कराया। स्वामी प्रसाद मौर्या शुक्रवार को चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी कैप्टन बृजेश चंद लाल के पक्ष में रामपुर रकबा में चुनाव
Share:
जिसने भी भाजपा का दिया साथ, उसने करवाया अपना सत्यानाश : स्वामी प्रसाद मौर्य
Read in your preferred language.

पूर्व मंत्री व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि भाजपा का सबका साथ, सबका विकास का वादा, पूरी तरह झूठा है। जिसने भी उसका साथ दिया, उसने अपना सत्यानाश व विनाश कराया।

स्वामी प्रसाद मौर्या शुक्रवार को चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी कैप्टन बृजेश चंद लाल के पक्ष में रामपुर रकबा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछली बार किसानों ने भाजपा का साथ दिया था। मगर, सरकार उनके हितों को भूल, किसान विरोधी बिल लाई और उद्योगपतियों को मजबूत करने की कोशिश की। सरकार को लगा कि किसान नाराज हैं और नुकसान करेंगे, तो बिना किसानों से बात किए बिल वापस भी ले लिया। उन्होंने कहा कि चार चरणों के चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो चुका है। सातवें चरण में भाजपा, प्रदेश से पूरी तरह साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सपा गठबंधन की आंधी चल रही है, जिसमें भाजपा की सरकार उड़ गई है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बनेगी। भाजपा की कलई खुल गई है।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी घेरा और कहा कि वह खुद को गो-माता के पुजारी बताते हैं, लेकिन, गो- माता के लिए गोशाला, भूसा और चारा का इंतजाम नहीं कर पाए। छुट्टा पशु, किसानों की फसलों को बड़ा नुकसान कर रहे हैं। भाजपा सरकार, किसानों को सम्मान निधि के छह हजार रुपये देकर लाखों रुपये की फसल चरवा रही है। शिक्षकों की भर्ती में पिछड़ों व दलितों के हक को मारा गया। जो भी परीक्षाएं हुईं, उसका पेपर लीक हुआ। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिला, विरोध करने पर लाठी जरूर मिली।