Monday, 14 September 2026 | 9:27 PM
India

मंडला और शहडोल लोकसभा सीटों पर कौन हैं आमने-सामने

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश में प्रचार तेज कर दिया है। पार्टी के स्टार प्रचारक और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को बालाघाट और शहडोल लोकसभा क्षेत्र में सभा करेंगे। राहुल गांधी सोमवार को सबसे पहले मंडला सीट के तहत आने वाले सिवनी जिले के धनौरा आएंगे। यहां दोपहर 2 बजे सभा करेंगे। इसके
Share:
मंडला और शहडोल लोकसभा सीटों पर कौन हैं आमने-सामने
Read in your preferred language.

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश में प्रचार तेज कर दिया है। पार्टी के स्टार प्रचारक और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को बालाघाट और शहडोल लोकसभा क्षेत्र में सभा करेंगे।
राहुल गांधी सोमवार को सबसे पहले मंडला सीट के तहत आने वाले सिवनी जिले के धनौरा आएंगे। यहां दोपहर 2 बजे सभा करेंगे। इसके बाद दोपहर 4 बजे शहडोल के बाणगंगा मेला ग्राउंड में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
राहुल गांधी के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी और नेता मौजूद रहेंगे।
मंडला सीट से कांग्रेस ने ओमकार सिंह मरकाम और शहडोल में फुंदेलाल मार्को को प्रत्याशी बनाया है। दोनों ही सीट आदिवासी वर्ग के लिए रिजर्व हैं। लिहाजा राहुल गांधी कोशिश आदिवासी वर्ग को लुभाने की रहेगी।