Monday, 14 September 2026 | 10:06 PM
India

व्हाइट हाउस ने किया एलान, 19 जनवरी से शुरू होगा मुफ्त कोविड-19 टेस्ट,

बाइडन प्रशासन ने अपनी जनता के लिए रैपिड कोविड-19 टेस्ट की सुविधा बिल्कुल मुफ्त उनके घर तक पहुंचाने का फैसला लिया है। जरूरत पड़ने पर लोग आसानी से कोविड टेस्ट करा सकें इस बात को सुनिश्चित करने के लिए बाइडन सरकार रैपिड कोरोना टेस्ट के एक बिलियन किट खरीद रही है। इसमें से आधे किट जनवरी में मिल जाएंगे जा
Share:
व्हाइट हाउस ने किया एलान, 19 जनवरी से शुरू होगा मुफ्त कोविड-19 टेस्ट,
Read in your preferred language.

बाइडन प्रशासन ने अपनी जनता के लिए रैपिड कोविड-19 टेस्ट की सुविधा बिल्कुल मुफ्त उनके घर तक पहुंचाने का फैसला लिया है। जरूरत पड़ने पर लोग आसानी से कोविड टेस्ट करा सकें इस बात को सुनिश्चित करने के लिए बाइडन सरकार रैपिड कोरोना टेस्ट के एक बिलियन किट खरीद रही है। इसमें से आधे किट जनवरी में मिल जाएंगे जा आर्डर के लिए उपलब्ध होंगे। यह जानकारी व्हाइट हाउस के रिलीज के जरिए मिली। इस प्रोग्राम से अमेरिकी अपने घर पर ही कोरोना टेस्ट करा सकेंगे।

प्रशासन इसके लिए कंट्रैक्ट करने में जुटी हुई है। 19 जनवरी से यह सुविधा अमेरिका की जनता के लिए उपलब्ध होगी जिसे आनलाइन COVIDTests.gov वेबसाइट पर आर्डर किया जा सकेगा। आर्डर के बाद 7-12 दिनों के भीतर ही यह टेस्ट किट पहुंच जाएगा।

कोरोना महामारी की शुरुआत से ही अमेरिका के हालात खराब हैं। यहां संक्रमण के मामलों में इन दिनों तेजी देखी जा रही है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एलान किया है कि देश में सरकार सबसे अधिक सुरक्षात्मक N95 मास्क मुफ्त में बांटेगी और घर पर COVID-19 टेस्टिंग की मुफ्त सुविधा मुहैया कराएगी। सरकार लोगों को टेस्टिंग किट भी मुफ्त में बांट रही है ताकि स्वास्थ्य केंद्रों पर लंबी कतारों से छुटकारा मिल सके और संक्रमण का प्रसार कम से कम हो सके

अमेरिकी अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 1,51,261 तक पहुंच गई जो महामारी के शुरू होने के बाद से अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। बढ़ते मरीजों के चलते अस्पताल में उनकी देखभाल करने वाले कर्मचारियों की संख्या कम पड़ती जा रही है। अमेरिका स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के आंकड़ों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 19 प्रांतों में 15 प्रतिशत से कम आइसीयू बेड खाली हैं। इनमें से भी चार राज्यों-केंचुकी, अल्बामा, इंडियाना और न्यू हैम्पशायर के अस्पतालों में खाली आइसीयू बेड की संख्या 10 प्रतिशत से भी कम रह गई है। ओमिक्रोन के चलते नए मामलों की सुनामी आई है।
अस्पताल में काम करने वालों के संक्रमित होने का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ गया है। स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए वाशिंगटन के मेयर ने गुरुवार को कहा कि वह चाहते हैं कि अस्पताल सामान्य आपरेशन को फिलहाल रोक दें। रूस में भी कम नहीं हो रहे केस रूस भी कोरोना की नई लहर की चपेट में है। नए मामले कम नहीं हो रहे। पिछले 24 घंटे में 23,820 नए मामले मिले हैं और 739 मौतें हुई हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ सात लाख को पार कर गया है। अब तक 3.19 लाख लोगों की जान भी जा चुकी है।