Monday, 14 September 2026 | 10:05 PM
India

किस टीम से होगा भारत का सेमीफाइनल में सामना

भारतीय टीम ने लगातार आठ मैच जीतकर वनडे वर्ल्ड कप के पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर रहना सुनिश्चित कर लिया है। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि भारत का सेमीफाइनल में सामना किस टीम से होगा। सेमीफाइनल में नंबर-1 टीम की भिड़ंत नंबर-4 से होनी है फिलहाल न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीमें नंबर-4 पर आने की दावेदार हैं।
Share:
किस टीम से होगा भारत का सेमीफाइनल में सामना
Read in your preferred language.

भारतीय टीम ने लगातार आठ मैच जीतकर वनडे वर्ल्ड कप के पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर रहना सुनिश्चित कर लिया है। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि भारत का सेमीफाइनल में सामना किस टीम से होगा। सेमीफाइनल में नंबर-1 टीम की भिड़ंत नंबर-4 से होनी है
फिलहाल न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीमें नंबर-4 पर आने की दावेदार हैं। अफगानिस्तान की टीम भी इस पोजिशन पर आ सकती है।
आगे हम इन तीनों टीमों की संभावनाओं को परखेंगे। हम जानेंगे कि इनके आखिरी मैच किसके खिलाफ हैं। आखिरी मैच में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में किसकी संभावना बेहतर है और नेट रन रेट के लिहाज के किसकी स्थिति बेहतर है।पॉइंट्स टेबल में अभी न्यूजीलैंड चौथे, पाकिस्तान पांचवें और अफगानिस्तान छठे स्थान पर है। इनमें से कोई एक टीम चौथे नंबर पर फिनिश कर सकती है। नेट रन रेट के मामले में न्यूजीलैंड की स्थिति सबसे अच्छी है। फिर पाकिस्तान और अफगानिस्तान का नंबर आता है।
न्यूजीलैंड का आखिरी मैच 9 नवंबर को श्रीलंका से है। अफगानिस्तान का आखिरी मैच 10 नवंबर को साउथ अफ्रीका से है। वहीं, पाकिस्तान को अपने आखिरी लीग मैच में 11 नवंबर को इंग्लैंड का सामना करना है। प्रतिद्वंद्वियों के लिहाज से देखें तो न्यूजीलैंड का आखिरी मैच सबसे आसान नजर आता है। इंग्लैंड भले ही टेबल में आखिरी नंबर पर है लेकिन वह पाकिस्तान को कड़ी चुनौती देने में सक्षम है। अफगानिस्तान का आखिरी लीग मैच सबसे टफ है। साउथ अफ्रीका की टीम भारत के बाद सबसे कंसिस्टेंट रही है।
नेट रन रेट का एडवांटेज न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी राहत की बात है। अगर न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दोनों अपना आखिरी लीग मैच जीत जाते हैं तो रन रेट के बेसिस पर ही तय होगा कि इनमें से कौन सी टीम आगे रहेगी।
इसे एक उदाहरण से समझते हैं। अगर न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका को 1 रन से हराती है तो पाकिस्तान को अपना नेट रन रेट कीवी टीम से बेहतर करने के लिए इंग्लैंड पर करीब 130 रन से जीत हासिल करनी होगी।
पाकिस्तान के इस वक्त 8 मैचों में 4 जीत और 4 हार से 8 पॉइंट्स हैं। टीम को क्वालिफाई करने के लिए आखिरी मैच में इंग्लैंड के खिलाफ जीत चाहिए। न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान अपना-अपना आखिरी मैच हार जाए तो पाक क्वालिफाई कर जाएगा। क्योंकि न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान 8-8 पॉइंट्स के साथ बाहर हो जाएंगी और पाकिस्तान 10 पॉइंट्स लेकर क्वालिफाई कर जाएगा।
आखिरी मैच हारने पर पाकिस्तान बाहर हो जाएगा। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड तीनों अगर आखिरी मैच जीत जाए तब रन रेट के कारण न्यूजीलैंड सबसे बेहतर स्थिति में होगा।
अफगानिस्तान के हालात इस वक्त 3 टीमों में सबसे खराब है। टीम का रन रेट मानइस 0.338 है, जो न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दोनों से खराब है। अफगानिस्तान तभी क्वालिफाई करेगा जब न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दोनों अपने आखिरी मैच हार जाए
अफगानिस्तान के साथ अगर पाकिस्तान या न्यूजीलैंड में से कोई भी टीम जीत गई तब रन रेट के आधार पर नंबर-4 टीम का फैसला होगा। अफगानिस्तान का रन रेट खराब है इसलिए टीम एलिमिनेट हो जाएगी।
अगर न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान तीनों ही अपने आखिरी मैच में हार जाती है तो तीनों के 8-8 पॉइंट्स हो जाएंगे। ऐसे में बेहतर रन रेट वाली न्यूजीलैंड टीम क्वालिफाई कर जाएगी।
अगर न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान तीनों टीमें अपना आखिरी लीग मैच जीत लेती है तो तीनों के 10-10 पॉइंट्स हो जाएंगे। यहां भी बेहतर रन रेट के कारण न्यूजीलैंड का दावा मजबूत होगा। हालांकि, इसके लिए मुकाबले खत्म होने तक इंतजार करना होगा।
न्यूजीलैंड-पाकिस्तान जीते और अफगानिस्तान हार जाए तो अफगान टीम 8 पॉइंट्स के साथ एलिमिनेट हो जाएगी। वहीं न्यूजीलैंड और पाकिस्तान में बेहतर रन रेट रखने वाली टीम क्वालिफाई कर जाएगी।
पाकिस्तान-अफगानिस्तान जीते और न्यूजीलैंड हार जाए तो न्यूजीलैंड टीम 8 पॉइंट्स के साथ एलिमिनेट हो जाएगी। वहीं पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बेहतर रन रेट रखने वाली टीम क्वालिफाई कर जाएगी।
न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान जीते और पाकिस्तान हार जाए तो पाक टीम 8 पॉइंट्स के साथ एलिमिनेट हो जाएगी। वहीं न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान में बेहतर रन रेट रखने वाली टीम क्वालिफाई कर जाएगी।