Monday, 14 September 2026 | 9:18 PM
India

जब-जब माही का बल्ला बोला, IPL में सबसे ज्यादा डिजिटल व्यूअरशिप तब-तब आई

करीब 3 साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति (1,022 करोड़ रु.) 2020 के बाद पहली बार विराट कोहली (998 करोड़ रु.) से ज्यादा हो गई है। टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड चैंपियन, वनडे वर्ल्डकप चैंपियन और 4 बार चेन्नई को आईपीएल चैंपियन बनाने वाले 41 वर्षीय धोनी का क्रेज
Share:
जब-जब माही का बल्ला बोला, IPL में सबसे ज्यादा डिजिटल व्यूअरशिप तब-तब आई
Read in your preferred language.

करीब 3 साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति (1,022 करोड़ रु.) 2020 के बाद पहली बार विराट कोहली (998 करोड़ रु.) से ज्यादा हो गई है। टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड चैंपियन, वनडे वर्ल्डकप चैंपियन और 4 बार चेन्नई को आईपीएल चैंपियन बनाने वाले 41 वर्षीय धोनी का क्रेज अब भी वैसा ही है।
यही वजह है कि मौजूद आईपीएल में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अब तक की सबसे ज्यादा व्यूअरशिप (2.4 करोड़) उस वक्त दर्ज की गई, जब धोनी बेंगलुरू के होम ग्राउंड (चिन्नास्वामी स्टेडियम) पर बेंगलुरू के ही खिलाफ क्रीज पर थे। यही नहीं, डिजिटल पर दूसरी सबसे बड़ी व्यूअरशिप (2.2 करोड़) भी तभी आई, जब धोनी राजस्थान के खिलाफ क्रीज पर थे। कोलकाता हो या जयपुर, हर जगह दर्शकदीर्घा में पीली जर्सी पहने धोनी के फैंस सबसे ज्यादा दिखे।