Monday, 14 September 2026 | 10:12 PM
Entertainment

आर्यन खान जेल में NCB अधिकारी से बार-बार क्या सवाल पूछते थे, आइये जाने

क्रूज ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) से आर्यन खान को क्लीन चिट मिल चुकी है। बीते साल अक्टूबर महीने में आर्यन की गिरफ्तारी हुई थी, सुपरस्टार शाह रुख खान का बेटा होने के चलते ये केस काफी हाई प्रोफाइल बन गया था। हाल ही में इस केस में एनसीबी ने चार्जशीट फाइल की जिसमें कहीं भी आर्यन खा
Share:
आर्यन खान जेल में NCB अधिकारी से बार-बार क्या सवाल पूछते थे, आइये जाने
Read in your preferred language.

क्रूज ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) से आर्यन खान को क्लीन चिट मिल चुकी है। बीते साल अक्टूबर महीने में आर्यन की गिरफ्तारी हुई थी, सुपरस्टार शाह रुख खान का बेटा होने के चलते ये केस काफी हाई प्रोफाइल बन गया था। हाल ही में इस केस में एनसीबी ने चार्जशीट फाइल की जिसमें कहीं भी आर्यन खान का जिक्र नहीं था। ड्रग्स केस से बरी होने के बाद भी शाह रुख या आर्यन की तरफ से कभी कोई बयान नहीं आया पर अब एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने खुलासा किया कि हिरासत में रहते हुए आर्यन ने जांच एजेंसी से क्या कहा था

एनसीबी के उप निदेशक (ऑपरेशन) संजय सिंह ने इस मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) का नेतृत्व किया। उन्होंने जांच के शुरुआती दौर में आर्यन के साथ-साथ अन्य आरोपियों से बातचीत की थी। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि एक दिन बातचीत के दौरान आर्यन ने उनसे पूछा था कि क्या मेरे साथ जो हो रहा है, मैं इसके लायक हूं
संजय सिंह ने बताया कि आर्यन ने उनसे कहा कि, 'एजेंसी उनके साथ 'अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर' की तरह व्यवहार कर रही है। संजय के अनुसार, आर्यन ने उससे कहा, ‘सर, मुझे एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर के रूप में दिखाया जा रहा है, कि मैं ड्रग्स बेचता हूं, क्या ये आरोप बेतुके नहीं हैं? उस दिन मेरे पास से कोई ड्रग्स नहीं मिली फिर भी मुझे गिरफ्तार किया गया।’
अधिकारी ने कहा कि आर्यन ने उनसे यहां तक पूछा कि क्या वह इतने लंबे समय तक जेल में रहने के लायक है जबकि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। आर्यन ने संजय से पूछा था, ‘सर, आपने मेरे साथ बहुत गलत किया है और मेरी प्रतिष्ठा को बर्बाद कर दिया है। मुझे इतने हफ्ते जेल में क्यों बिताने पड़े? क्या मैं वास्तव में इसके लायक था?’