Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
Entertainment

ऋतिक को डेट करने के बाद मिले मीडिया अटेंशन पर क्या बोलीं सबा आजाद?

एक्ट्रेस सबा आजाद इन दिनों मिनी वेब सीरीज हूज योर गायनिक के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी दौरान उन्होंनेअपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की है। सबा ने कहा है कि अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सोशल मीडिया पर काफी नफरत का सामना करना पड़ा है। दरअसल, सबा का नाम पिछले कुछ समय से उनके काम से ज्यादा ऋतिक रोशन को डेट
Share:
ऋतिक को डेट करने के बाद मिले मीडिया अटेंशन पर क्या बोलीं सबा आजाद?
Read in your preferred language.

एक्ट्रेस सबा आजाद इन दिनों मिनी वेब सीरीज हूज योर गायनिक के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी दौरान उन्होंनेअपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की है।
सबा ने कहा है कि अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सोशल मीडिया पर काफी नफरत का सामना करना पड़ा है। दरअसल, सबा का नाम पिछले कुछ समय से उनके काम से ज्यादा ऋतिक रोशन को डेट करने के चलते सुर्खियों में रहा है।
ऋतिक को डेट करने के बाद मिले मीडिया अटेंशन पर सबा बोलीं- मैं बेहद प्राइवेट पर्सन हूं। मैं बहुत कम बाहर निकलना पसंद करती हूं और मुझे घर में वक्त बिताना पसंद है इसलिए शुरुआत में जब पैपराजी से पाला पड़ा तो ये काफी डरावना था। मैं झूठ नहीं बोलूंगी। मुझे इस तरह के एक्सपोजर की आदत कभी नहीं थी। सबा को इस बात का भी अफसोस है कि उनकी पर्सनल लाइफ उनके काम को ओवरशैडो कर रही है।
सबा ने ऋतिक के साथ रिलेशनशिप ऑफिशियल करने के बाद मिले हेट कमेंट्स पर भी बात की। उन्होंने कहा, मैं कोई पत्थर की नहीं बनी हूं। मुझे भी फर्क पड़ता है और बहुत ही बुरा फील होता है। कई बार जब मैं सोकर उठती हूं तो लगता है कि मैंने किसी के साथ क्या कर दिया? मैं अपनी लाइफ जी रही हूं, आप अपनी लाइफ एंजॉय कीजिए। आप मेरे खून के प्यासे क्यों हैं? लेकिन फिर मुझे लगता है कि लोग क्या सोचते हैं, मैं उस पर काबू नहीं कर सकती। ये सोचकर ही मैं खुद को शांत कर लेती हूं। लोग मुझे मेरी पर्सनल लाइफ के लिए जज करते हैं लेकिन मैं इसे बदल नहीं सकती।
सबा और ऋतिक ने 2022 की शुरुआत में डेटिंग शुरू की थी। इसके बाद सबा को ऋतिक के साथ वेकेशन, फैमिली आउटिंग और हर फेस्टिवल सेलिब्रेशन में देखा गया। दोनों के बीच 12 साल का अंतर है। ऋतिक 49 साल के हैं, जबकि सबा 37 की हैं जिसकी वजह से भी दोनों के रिश्ते को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था।
ऋतिक की पहली शादी सुजैन खान से हुई थी। दोनों ने 2014 में तलाक ले लिया था। ऋहान और ऋदान​​​​​ दोनों सुजैन और ऋतिक के बेटे हैं। तलाक के कुछ साल बाद सुजैन ने अर्सलान गोनी को डेट करना शुरू कर दिया था।