Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
Entertainment

अमिताभ बच्चन को पश्चिमबंगाल CM ममता बनर्जी ने बांधी राखी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अमिताभ बच्चन से मिलने उनके बंगले जलसा पहुंचीं। ममता, बिग बी को राखी बांधने आईं थीं। बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन ने ममता बनर्जी को अपने घर चाय पर बुलाया था। अमिताभ बच्चन के साथ रक्षा बंधन मनाने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि बच्चन परिवार देश में नंबर 1 है और
Share:
अमिताभ बच्चन को पश्चिमबंगाल CM ममता बनर्जी ने बांधी राखी
Read in your preferred language.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अमिताभ बच्चन से मिलने उनके बंगले जलसा पहुंचीं। ममता, बिग बी को राखी बांधने आईं थीं। बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन ने ममता बनर्जी को अपने घर चाय पर बुलाया था।

अमिताभ बच्चन के साथ रक्षा बंधन मनाने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि बच्चन परिवार देश में नंबर 1 है और आज उन्हें पूरे परिवार से मिलकर बहुत खुशी हुई। ममता बनर्जी ने अमिताभ बच्चन को भारत रत्न कहकर पुकारा। उन्होंने कहा- मैं आज बहुत खुश हूं। मैंने आज अमिताभ को राखी बांधी है। मैंने उन्हें दुर्गा पूजा में शामिल होने और इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अटेंड करने के लिए भी बुलाया है। दरअसल, पश्चिम बंगाल सरकार हर साल कोलकाता में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करती है।
अमिताभ के साथ राखी सेलिब्रेट करने के बाद ममता बनर्जी जलसा से बाहर निकलती हुई दिखाई दीं। अमिताभ, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या उन्हें सी-ऑफ करने बाहर आए
पिछले साल कोलकाता में एक इवेंट के दौरान ममता ने अमिताभ बच्चन को भारत रत्न देने की मांग की थी। अमिताभ बच्चन की पत्नी और राज्यसभा सांसद जया बच्चन से भी ममता बनर्जी के अच्छे संबंध हैं।
इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) की तीसरी बैठक 31 अगस्त से एक सितंबर के बीच मुंबई के ग्रांड हयात होटल में होगी। इस बैठक में शामिल होने ममता बनर्जी मुंबई आई हैं। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के नेता 31 अगस्त को मुंबई में जुटेंगे।
इसी दिन महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे गठबंधन के नेताओं के लिए डिनर होस्ट करेंगे। इसके अगले दिन सुबह करीब 10 बजे से बैठक शुरू होगी। इसमें 26 दलों के नेता शामिल होंगे। इससे पहले बेंगलुरु की बैठक के पहले दिन सोनिया गांधी ने डिनर होस्ट किया था।
इन दिनों अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति के 15वें सीजन को होस्ट करने में व्यस्त हैं। पिछले साल उनकी फिल्म ऊंचाई रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ अनुपम खेर, बोमन ईरानी और डैनी नजर आए थे। इसके अलावा अमिताभ प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म कल्कि 2898 AD में दिखेंगे।अमिताभ डायरेक्टर रिभु दासगुप्ता की फिल्म सेक्शन 84 में भी बिग बी डायना पेंटी, निम्रत कौर और अभिषेक बनर्जी के साथ नजर आएंगे।