Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
India

वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ को विराट कोहली के पास पछाड़ने का मौका

टेस्ट कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है। टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 26 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। वनडे सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी से होगी। इस दौरे के शुरू होने से पहले काफी बवाल हो चुका है, जहां विराट और
Share:
वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ को  विराट कोहली के पास पछाड़ने का मौका
Read in your preferred language.

टेस्ट कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है। टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 26 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। वनडे सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी से होगी। इस दौरे के शुरू होने से पहले काफी बवाल हो चुका है, जहां विराट और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के बीच जमकर मतभेद दिखा। हालांकि, विराट के पास इस विवाद को पीछे टेस्ट सीरीज में वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ने का मौका है।
विराट ने अब तक दक्षिण अफ्रीका सरजमीं पर पांच टेस्ट खेले हैं, जिसमें 55.80 की शानदार औसत से 558 रन बनाए हैं। विराट तीन मैचों में सीरीज में 67 रन बनाते ही द्रविड़ (566 रन) और लक्ष्मण (624 रन) को पीछे छोड़ देंगे और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। इस मामले में सबसे आगे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैं, जिनके नाम 15 मैचों की 28 पारियों में 1161 रन दर्ज हैं।
दक्षिण अफ्रीका एक ऐसी जगह है, जहां भारत आज तक एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत सका है। इस दौरे पर विराट अपनी कप्तानी में 29 साल का सूखा खत्म करना चाहेंगे। भारतीय टीम पहली बार 1991-92 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई थी। यह पहला मौका था, जब दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का आयोजन किया गया। इसके बाद भारत ने सात बार दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया, लेकिन हर बार टीम टेस्ट सीरीज जीतने से महरूम रह गई।