Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
India

व्‍लादीमिर पुतिन ने जो बाइडेन को अमेरिका का राष्‍ट्रपति मानने से किया इनकार, अभी तक नहीं दी बधाई

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादीमिर पुतिन ने जो बाइडेन को अमेरिका का राष्‍ट्रपति मानने से इनकार कर दिया है। पुतिन ने कहा है कि वह किसी भी अमेरिकी नेता के साथ काम करने को तैयार हैं लेकिन इसके साथ ही उन्‍होंने बाइडेन को राष्‍ट्रपति मानने से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि पुतिन की तरफ से अभी तक बाइडेन को राष
Share:
व्‍लादीमिर पुतिन ने जो बाइडेन को अमेरिका का राष्‍ट्रपति मानने से किया इनकार, अभी तक नहीं दी बधाई
Read in your preferred language.

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादीमिर पुतिन ने जो बाइडेन को अमेरिका का राष्‍ट्रपति मानने से इनकार कर दिया है। पुतिन ने कहा है कि वह किसी भी अमेरिकी नेता के साथ काम करने को तैयार हैं लेकिन इसके साथ ही उन्‍होंने बाइडेन को राष्‍ट्रपति मानने से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि पुतिन की तरफ से अभी तक बाइडेन को राष्‍ट्रपति चुनाव जीतने की बधाई नहीं दी गई है।
राष्‍ट्रपति पुतिन ने बाइडेन को चुनाव में मिली जीत को स्‍वीकार करने से इनकार कर दिया है। पुतिन ने रविवार को रूस के एक सरकारी चैनल को दिए इंटरव्‍यू में कहा, 'हम किसी के साथ भी काम करने को तैयार हैं जिसे अमेरिकी जनता का भरोसा हासिल हो। लेकिन यह भरोसा सिर्फ उसी उम्‍मीदवार को दिया जा सकता है जिसकी जीत को विपक्षी पार्टी की तरफ से पहचाना जाए या फिर चुनावी नतीजों की कानूनी तौर पर पुष्टि की जा सके।' चुनाव के बाद से यह पुतिन की तरफ से दी गई पहली बड़ी प्रतिक्रिया है। पुतिन अब उन कुछ नेताओं में शामिल हो गए हैं जो बाइडेन को विजेता मानने से इनकार कर रहे हैं।
अमेरिकी एजेंसियों की तरफ से साल 2016 में रूस पर इल्‍जाम लगाया गया था और कहा गया था कि चुनाव में हस्‍तक्षेप की वजह से ही ट्रंप राष्‍ट्रपति के लिए चुने गए हैं। रूस अक्‍सर इस बात को लेकर चिंतित था कि अगर बाइडेन राष्‍ट्रपति बन गए तो फिर उस पर प्रतिबंधों का दबाव बढ़ेगा और साथ ही मानवाधिकार उल्‍लंघनों को लेकर भी टकराव बढ़ेगा। पुतिन ने इस फैसले का भी बचाव किया है कि आखिर अभी तक बाइडेन को बधाई देने की औपचारिकता क्‍यों नहीं पूरी की गई है। पुतिन ने कहा कि इसके पीछे कई छिपी मंशा नहीं है। जब पुतिन ने पूछा गया कि क्‍या इस फैसले से अमेरिका-रूस के संबंध और बिगड़ेंगे तो इस पर पुतिन ने कहा, 'बर्बाद करने के लिए कुछ भी नहीं है, संबंध पहले से ही खराब हैं।'

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ