Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
India

उत्पल ने गोवा के पणजी से भरा पर्चा, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

गोवा के पूर्व सीएम दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने पणजी विधानसभा सीट से पर्चा भर दिया है। उत्पल पणजी से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। गुरुवार को पर्चा दाखिल करने से पहले उन्होंने पणजी में महालक्ष्मी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने कहा, 'मैं यहां भगवान का
Share:
उत्पल ने गोवा के पणजी से भरा पर्चा, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव
Read in your preferred language.

गोवा के पूर्व सीएम दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने पणजी विधानसभा सीट से पर्चा भर दिया है। उत्पल पणजी से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। गुरुवार को पर्चा दाखिल करने से पहले उन्होंने पणजी में महालक्ष्मी मंदिर में पूजा अर्चना की।

इस मौके पर उन्होंने कहा, 'मैं यहां भगवान का आशीर्वाद लेने आया हूं, मुझे आशा और पूरा विश्वास है कि पणजी के लोग मुझे अपना आशीर्वाद देंगे। मेरे पिताजी ने जो काम यहां किए थे वही काम मुझे यहां के लोगों के लिए करने हैं। पणजी की जनता यहां के भविष्य के लिए वोट करेगी।
गौरतलब है कि उत्पल पर्रिकर ने पणजी से टिकट ना मिलने पर भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का एलान किया था।
उत्पल पर्रिकर के बगावती रुख के बाद भाजपा ने उन्हें मनाने की कोशिशी भी की। भाजपा महासचिव सी.टी. रवि ने उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने और अपने पिता के सपने को पूरा करने का अनुरोध किया। रवि ने आगे कहा कि केवल भाजपा ही लोगों को स्थिर सरकार दे सकती है।
भाजपा की तरफ से उत्पल पर्रिकर को दो सीट से चुनाव लड़ने का आफर भी दिया गया था। राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा था कि उन्होंने आगामी गोवा विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने के लिए उत्पल को दो निर्वाचन क्षेत्रों की पेशकश की थी।