Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
UP News

उत्तर प्रदेश: दो साल की बेटी ने बचाई मां की जान

मुरादाबाद: रेलवे स्टेशन पर उस वक्त नजारा बदल गया जब एक महिला प्लेटफार्म पर बेहोश हो गई। यह देख उसकी दो साल की बच्ची रोने लगी। उसने मां को झकझोरा कि शायद अब वह उठ जाए। महिला बेसुध पड़ी रही। थोड़ी देर बाद बच्ची की नजर कुछ दूरी पर खड़ी RPF की महिला कांस्टेबल पर पड़ी। उसने अपने नन्हे कदमों को आगे बढ़ाते ह
Share:
उत्तर प्रदेश: दो साल की बेटी ने बचाई मां की जान
Read in your preferred language.

मुरादाबाद: रेलवे स्टेशन पर उस वक्त नजारा बदल गया जब एक महिला प्लेटफार्म पर बेहोश हो गई। यह देख उसकी दो साल की बच्ची रोने लगी। उसने मां को झकझोरा कि शायद अब वह उठ जाए। महिला बेसुध पड़ी रही। थोड़ी देर बाद बच्ची की नजर कुछ दूरी पर खड़ी RPF की महिला कांस्टेबल पर पड़ी। उसने अपने नन्हे कदमों को आगे बढ़ाते हुए कांस्टेबल की अंगुली को पकड़ लिया। यह देख RPF कर्मी हैरान रह गए।

कुछ देर के लिए उन्हें समझ में नहीं आया कि बच्ची क्या कहना चाहती है? रोते-बिलखते हुए बच्ची महिला कांस्टेबल की अंगुली पकड़कर उसे खींच रही थी। इसके बाद महिला कांस्टेबल उसके पीछे-पीछे चल पड़ी। जब कांस्टेबल प्लेटफार्म पर बेहोश पड़ी महिला के पास पहुंची तो उसे मामला समझने में देर नहीं लगी। तत्काल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि, महिला को अभी होश नहीं आया है। यह पूरा मामला सुबह करीब 8 बजे का है। महिला की उम्र करीब 30 साल होगी। उसकी शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। उसके पास एक 6 माह का बच्चा था और दो साल की बेटी थी। मासूम बेटा अपनी मां के ऊपर लेटा हुआ था। महिला कांस्टेबल ने तुरन्त इसकी सूचना GRP को दी। GRP ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। GRP इंस्पेक्टर का कहना है कि अभी महिला की शिनाख्त नहीं हुई है। वह प्लेटफार्म नम्बर 5 पर प्लेटफार्म चेंज करने वाली सीढ़ियों के पास बेहोश मिली थी। उसके बारे में जानकारी करने की कोशिश की जा रही है।बच्चों के बारे में GRP ने चाइल्ड प्रोटेक्शन टीम को सूचना दी है। फिलहाल जीआरपी बच्चों की देखभाल कर रही है। महिला के होश आने के बाद उसके परिवार के बारें में जानकारी मिलेगी। इसके अनुसार GRP कार्रवाई करेगी। फिलहाल बच्ची और उसकी मां के प्रति ममता की चर्चा जोरों पर है।