Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
India

यूपी विधानसभा चुनाव: सत्तारूढ़ भाजपा को हराने की होगी पूरी कोशिश- ओवैसी

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बाऱ फिर कहा कि हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश के आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी कोशिश करेगी कि सत्ताधारी भाजपा सरकार को हराया जाए। हम 'भागीदारी संकल्प मोर्चा' का हिस्सा है। योगी आदित्यनाथ की सरकार को हराने की हमारी पूरी कोशिश होगी। इससे पहले ओवैसी ने कहा था कि
Share:
यूपी विधानसभा चुनाव:  सत्तारूढ़ भाजपा को हराने की होगी पूरी कोशिश- ओवैसी
Read in your preferred language.

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बाऱ फिर कहा कि हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश के आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी कोशिश करेगी कि सत्ताधारी भाजपा सरकार को हराया जाए। हम 'भागीदारी संकल्प मोर्चा' का हिस्सा है। योगी आदित्यनाथ की सरकार को हराने की हमारी पूरी कोशिश होगी।

इससे पहले ओवैसी ने कहा था कि 2022 में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री नही बनने देंगे। शुक्रवार को उनकी पार्टी के ट्विटर हैंडल से जारी एक वीडियो में ओवैसी ने कहा कि यदि हमारे इरादे मजबूत हुए तो उतर प्रदेश में भाजपा की सरकार नही बनने देंगे।

ओवैसी की चुनौती को स्वीकार करते हुए योगी ने कहा था कि असदुद्दीन ओवैसी हमारे देश के एक बड़े नेता हैं। अगर उन्होंने बीजेपी को 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए) चुनौती दी है तो बीजेपी के कार्यकर्ता ने उनकी चुनौती स्वीकार करते हैं लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में अलगी बार भी सरकार बनाएगी।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हिंदुत्व और लिंचिंग से जुड़े बयान पर ओवैसी ने पलटवार किया है। हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'भागवत ने कहा कि लिंचिंग करने वाले हिंदुत्व विरोधी हैं। इन अपराधियों को गाय और भैंस में फर्क नहीं पता होगा, लेकिन कत्ल करने के लिए जुनैद, अखलाक, पहलू, रकबर, अलीमुद्दीन के नाम ही काफी थे। ये नफरत हिंदुत्व की देन है। इन मुजरिमों को हिंदुत्ववादी सरकार की पुश्त पनाही हासिल है।