Monday, 14 September 2026 | 10:08 PM
India

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 :  कांग्रेस केवल छोटे दलों से करेगी गठबंधन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा और बसपा के साथ गठबंधन से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी केवल छोटे दलों के साथ गठजोड़ करेगी। उन्होंने दो टूक कहा कि पार्टी चुनावों के लिए बड़े दलों के साथ हाथ मिलाने के बारे में सोचेगी भी
Share:
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 :  कांग्रेस केवल छोटे दलों से करेगी गठबंधन
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा और बसपा के साथ गठबंधन से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी केवल छोटे दलों के साथ गठजोड़ करेगी। उन्होंने दो टूक कहा कि पार्टी चुनावों के लिए बड़े दलों के साथ हाथ मिलाने के बारे में सोचेगी भी नहीं। 

उन्होंने कहा कि पिछले 32 सालों के दौरान प्रदेश में भाजपा, बसपा और सपा का शासन रहा है और इन दलों की सरकारें लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी। कांग्रेस फिर से प्रदेश में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की नजरों में अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा की टक्कर में केवल कांग्रेस है।

उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में चुनाव में जीत हासिल करेगी और अगली सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे पर फैसला पार्टी का आलाकमान करेगा।