Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
UP News

कन्नौज में अज्ञात चोरों ने बीती रात पंचायत भवन में की चोरी

अज्ञात अज्ञात चोरों ने बीती रात पंचायत भवन को निशाना बनाते हुए चोरी कर घटना को अंजाम दिया। सुबह होने पर लोगों ने देखा तो इसकी सूचना ग्राम प्रधान व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने पंचायत भवन में हुई चोरी की पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्ष
Share:
कन्नौज में अज्ञात चोरों ने बीती रात पंचायत भवन में की चोरी
Read in your preferred language.

अज्ञात अज्ञात चोरों ने बीती रात पंचायत भवन को निशाना बनाते हुए चोरी कर घटना को अंजाम दिया। सुबह होने पर लोगों ने देखा तो इसकी सूचना ग्राम प्रधान व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने पंचायत भवन में हुई चोरी की पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र की नथा पुरवा गांव निवासी ग्राम प्रधान रामधनी पुत्र रामनाथ ने बीती रात हुई पंचायत भवन में चोरी का शिकायती पत्र पुलिस को दिया। उन्होंने बताया पंचायत भवन बांकेलाल इंटर कॉलेज के पास बना है। बीती रात अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन का ताला तोड़कर अंदर रखे सामान इनवर्टर बैटरी प्रिंटर द्वार एलसीडी डाटा केबल एवं अलमारी में रखे समस्त कागजात चोरी कर ले गए। सुबह गांव के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा