Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
UP News

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के काफिले में शामिल दो वाहन आपस में टकराए

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के काफिले में शामिल एक वाहन एंबुलेंस से टकरा गया। इस सड़क हादसे में छह पुलिसकर्मियों समेत दो स्वास्थ्यकर्मी घायल हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ से सड़क मार्ग से खीरी जा रहे थे। सीतापुर के पास उपमुख्यमंत्री के काफिले में शामिल वाहन की गति के नि
Share:
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के काफिले में शामिल दो वाहन आपस में टकराए
Read in your preferred language.

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के काफिले में शामिल एक वाहन एंबुलेंस से टकरा गया। इस सड़क हादसे में छह पुलिसकर्मियों समेत दो स्वास्थ्यकर्मी घायल हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ से सड़क मार्ग से खीरी जा रहे थे। सीतापुर के पास उपमुख्यमंत्री के काफिले में शामिल वाहन की गति के नियंत्रण खो जाने के कारण काफिले के एंबुलेंस और पुलिस की सुरक्षा गाड़ी के बीच में टक्कर हो गई। अधिकारियों ने बताया, हादसे में डिप्टी सीएम बाल-बाल बच गए। बाद में वे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।