Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
UP News

बेसमेंट की खुदाई के दौरान मलबे में दबकर एक बच्ची समेत दो की मौत

राजधानी लखनऊ में गुरुवार देर रत एक बड़ा हादसा हो गया. यहां पीजीआई इलाके में निर्माणाधीन अपार्टमेंट में जेसीबी से बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से मलबे में दबकर एक बच्ची समेत दो की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए. हादसा निर्माणाधीन अंतरिक्ष ऑर्बिट ग्रींस अपार्टमेंट के परिसर में हुआ. देर रात
Share:
बेसमेंट की खुदाई के दौरान मलबे में दबकर एक बच्ची समेत दो की मौत
Read in your preferred language.

राजधानी लखनऊ में गुरुवार देर रत एक बड़ा हादसा हो गया. यहां पीजीआई इलाके में निर्माणाधीन अपार्टमेंट में जेसीबी से बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से मलबे में दबकर एक बच्ची समेत दो की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए. हादसा निर्माणाधीन अंतरिक्ष ऑर्बिट ग्रींस अपार्टमेंट के परिसर में हुआ. देर रात तक फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 12 लोगों को बचाया.
रात 12 बजे के करीब यह हादसा हुआ. मिट्टी ढहने से परिसर में बनी मजदूरों की पांच झोपड़ियां जमींदोज हो गई. जिसके बाद मौके पर चीखपुकार मच गई. वहां मौजूद लोगों ने कण्ट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 14 लोगों को बाहर निकाला, जिसमें से एक मजदूर और उसकी दो माह की बेटी की मौत हो चुकी थी. बाकी अन्य को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया गया.इस हादसे में प्रतापगढ़ निवासी मुकादम (35) और उसकी दो माह की बेटी आयशा की मौत हो गई. हादसे में अभिजीत कुमार, चंदन कुमार, दरोगा, रुखसाना, गोलू, अफसाना, लालबाबू और चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बेसमेंट की खुदाई से वहां पर मिट्टी की टीलानुमा दिवार बन गई थी. देर रात अचानक से यह टीलानुमा दीवार मजदूरिन झोपड़ियों पर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर वहां रह रहे मजदूर उनके परिजन दब गए. करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला जा सका.