Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
UP News

मैनपुरी में ट्रक ड्राइवरों ने किया पुलिस पर पथराव

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में केन्द्र सरकार के नए कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे वाहन चालकों ने एक्सप्रेस-वे पर पथराव कर दिया। वाहनों पर हुए पथराव से दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने भी लाठ
Share:
मैनपुरी में ट्रक ड्राइवरों ने किया पुलिस पर पथराव
Read in your preferred language.

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में केन्द्र सरकार के नए कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे वाहन चालकों ने एक्सप्रेस-वे पर पथराव कर दिया। वाहनों पर हुए पथराव से दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने भी लाठियां फटकारना शुरू कर दीं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे गए। पथराव के दौरान एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के पहिये थम गए, जिसकी वजह से यहां लंबा जाम लग गया। एक्सप्रेस-वे पर हुए बवाल की सूचना मिलते ही घिरोर और दन्नाहार से भी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ते हुए हालतों पर काबू पाया।