Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
Entertainment

ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलिन फर्नांडिस का किया बचाव, बोला 'हमारा रिश्ता पैसों से बढ़कर'

जैकलीन फर्नांडिस सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने रिश्ते को लेकर खबरों में है। दरअसल ठग सुकेश चंद्रशेखर पर आरोप है कि उन्होंने 200 करोड़ रुपए की ठगी की है। अब सुकेश चंद्रशेखर ने अपने हाथ से लिखा हुआ एक नोट जारी किया है। इसके साथ उन्होंने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का बचाव किया है। गौरतलब है कि जैकलीन फर्
Share:
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलिन फर्नांडिस का किया बचाव, बोला  'हमारा रिश्ता पैसों से बढ़कर'
Read in your preferred language.

जैकलीन फर्नांडिस सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने रिश्ते को लेकर खबरों में है। दरअसल ठग सुकेश चंद्रशेखर पर आरोप है कि उन्होंने 200 करोड़ रुपए की ठगी की है। अब सुकेश चंद्रशेखर ने अपने हाथ से लिखा हुआ एक नोट जारी किया है। इसके साथ उन्होंने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का बचाव किया है। गौरतलब है कि जैकलीन फर्नांडिस और सुकेश चंद्रशेखर की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम और ट्विटर पर लीक हुई थी। इसके चलते जैकलीन फर्नांडिस की काफी किरकिरी भी हुई थी।
अब सुकेश चंद्रशेखर का एक हाथ से लिखा हुआ नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'मैं अपनी निजी तस्वीरें सर्क्युलेट होते हुए देखकर काफी दुखी हूं। मुझे इस बारे में न्यूज के माध्यम से पता चला। यह हमारे व्यक्तिगत अधिकारों का उल्लंघन है। मैंने इसे पहले भी बताया है कि जैकलीन और मैं रिश्ते में थे। हम एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हमारा रिश्ता पैसे पर आधारित नहीं था, जैसा कि बताया जा रहा है। हमारे रिश्ते में बहुत ज्यादा प्यार और सम्मान था। हमने एक-दूसरे से कोई इच्छा-अपेक्षा नहीं रखी थी।'
सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस का बचाव करते हुए आगे कहा कि 200 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं सभी से निवेदन करता हूं कि उन्हें इस मामले में घसीटना बंद करें क्योंकि यह उनके लिए सरल नहीं है। उन्होंने मुझे ढेरों प्यार दिया है। इसके बदले उन्होंने मुझसे कुछ भी नहीं चाहा है। मैंने पहले भी कहा है कि उनका इस मामले में किसी भी प्रकार का कोई भी संलग्नता नहीं है।'

गौरतलब है कि जैकलीन फर्नांडिस को सुकेश चंद्रशेखर ने 56 लाख का घोड़ा, 36 लाख की चार बिल्लियां जैसे कई महंगा उपहार दिए हैं, जिन्हें एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट जब्त करने की प्रक्रिया में है। इसके अलावा जैकलीन फर्नांडिस देश छोड़कर विदेश भी नहीं जा सकती। इस पर भी पाबंदी लगी हुई है।