Lifestyle
इस फेसपैक से दूर होगी चेहरे की तीन बड़ी परेशानी
चेहरे को सुंदर बनाने के लिए आप ना जाने क्या क्या करते हैं. लेकिन घर में बनाएं फेस पैक कभी इस्तेमाल नहीं किये होंगे. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आपको भी अपनाना चाहेंगे. आपको बात दें, चुकंदर पौष्टिक तत्वों से भरपूर विटामिन सी का एक अच्छा स्त्रोत होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के स
Read in your preferred language.
चेहरे को सुंदर बनाने के लिए आप ना जाने क्या क्या करते हैं. लेकिन घर में बनाएं फेस पैक कभी इस्तेमाल नहीं किये होंगे. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आपको भी अपनाना चाहेंगे. आपको बात दें, चुकंदर पौष्टिक तत्वों से भरपूर विटामिन सी का एक अच्छा स्त्रोत होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है. इसके सेवन से शरीर स्वस्थ ही नहीं बल्कि त्वचा भी सुन्दर और आकर्षित रहती है. इसी के कितने फायदे आज हम आपको बताने जा रहे हैं.
चमकदार त्वचा
एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच चुकंदर के रस लें और इसमें 1बड़ा चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को चेहरे एवं गर्दन पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर गीले तौलिये की मदद से इस परत को साफ करें और चेहरे को साफ पानी से धो लें. इससे त्वचा पर चमक आती है.
त्वचा को बेदाग बनाये
एक कटोरी में 1बड़ा चम्मच बेसन, 1बड़ा चम्मच चुकंदर का रस और सादा दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट में एक चम्मच गुलाब की पंखुड़ियों को भी मिला दें. अब इसे गर्दन और चेहरे पर लगाकर करीब 30 मिनट तक के लिए लगे रहने दें। इसके बाद साफ गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें. इसकी वजह से चेहरे पर जो दाग धब्बे है वह दूर किये जा सकेंगे.
अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी देखें । नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें ।
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g
अब हमारी ख़बरें एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध हैं । हमारा एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से अभी डाउनलोड करें और खबरें पढ़ें ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dastak24.newsapp&hl=en
काले घेरे हटाए
एक बड़ा चम्मच चुकंदर के रस में बादाम के तेल की कुछ बूंदें मिलाकर लेप तैयार करें. अब इस लेप से आंखों के नीचे की मसाज करें. 30 मिनट बाद गीले तौलिये से पौंछ कर सादें पानी से इसे साफ कर लें. इससे काले घेरे को हटाया जा सकता है.