Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
India

सीएसके की प्लेइंग-11 कोलकाता नाइट राईडर्स के खिलाफ खिताबी जंग में ये हो सकती है

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की फाइनलिस्ट टीमें तैयार हो चुकी है। इस सीजन में जबरदस्त रोमांच के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राईडर्स ने फाइनल मैच में जगह बनायी है। खिताबी मुकाबला दुबई में शुक्रवार को खेला जाना है। इस मैच में दोनों ही टीमें खिताब जीतने की तरफ देख रही है। जिसमें चेन्नई
Share:
सीएसके की प्लेइंग-11 कोलकाता नाइट राईडर्स के खिलाफ खिताबी जंग में ये हो सकती है
Read in your preferred language.

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की फाइनलिस्ट टीमें तैयार हो चुकी है। इस सीजन में जबरदस्त रोमांच के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राईडर्स ने फाइनल मैच में जगह बनायी है। खिताबी मुकाबला दुबई में शुक्रवार को खेला जाना है। इस मैच में दोनों ही टीमें खिताब जीतने की तरफ देख रही है। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के फेवरेट माना जा रहा है।

फाइनल में ये हो सकते हैं सीएसके के 11 खिलाड़ी

पिछले सीजन में प्लेऑफ में तक जगह नहीं बना सकी चेन्नई सुपर किंग्स इस बार महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में चौथी बार खिताब जीतने के लिए तैयार है। धोनी के धुरंधरों ने इस सीजन जबरदस्त वापसी करते हुए आसानी के साथ फाइनल में जगह बनायी।

कोलकाता नाइट राईडर्स के खिलाफ होने वाले इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स अपनी लय को कायम रखना चाहेगी। इसी कारण वो केकेआर के सामने इन 11 खिलाड़ियों के साथ तैयार रहेंगे। तो डालते हैं नजर कैसी हो सकती है सीएसके की प्लेइंग-11

महेन्द्र सिंह धोनी(कप्तान)

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इस सीजन में काफी निराश कर रहे थे। धोनी का बल्ला बिल्कुल खामोश था, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने फिर से दिखा दिया कि वो अब भी टीम के लिए किसी भी स्थिति में मैच को फिनिश कर सकते हैं।