Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
India

ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट अंडरपास में जाम से हाहाकार, एम्बुलेंस भी फंसी – प्रशासन मौन

ग्रेटर नोएडा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अगस्त 2025 को ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट अंडरपास एक बार फिर भीषण जाम का शिकार हो गया। हालात इतने खराब रहे कि एक एम्बुलेंस भी घंटों तक फंसी रही, जबकि उसके अंदर मरीज को तत्काल इलाज की जरूरत थी। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि अंडरपास में यह जाम कोई नई बात नहीं है,
Share:
ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट अंडरपास में जाम से हाहाकार, एम्बुलेंस भी फंसी – प्रशासन मौन
Read in your preferred language.

ग्रेटर नोएडा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अगस्त 2025 को ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट अंडरपास एक बार फिर भीषण जाम का शिकार हो गया। हालात इतने खराब रहे कि एक एम्बुलेंस भी घंटों तक फंसी रही, जबकि उसके अंदर मरीज को तत्काल इलाज की जरूरत थी। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि अंडरपास में यह जाम कोई नई बात नहीं है, लेकिन आज की स्थिति बेहद गंभीर थी क्योंकि इसमें कई वीवीआईपी गाड़ियां भी फंस गईं।

स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी हो या नोएडा अथॉरिटी, दोनों के पास इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं है। संपर्क और प्रभाव होने के बावजूद प्रशासन के जिम्मेदार लोग कार्रवाई से बचते दिखते हैं।

लोगों का आरोप है कि हर दिन लाखों लोग जाम, गंदा पानी, जहरीली हवा और धूल मिट्टी के बीच जीने को मजबूर हैं। यह स्थिति वर्षों से बनी हुई है, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि या अधिकारी को फर्क नहीं पड़ता। लोगों का कहना है कि “नेताओं को पता है कि जनता अब इन समस्याओं के साथ जीने की आदत डाल चुकी है, इसलिए किसी को इन्हें सुलझाने की जल्दी नहीं है।”

स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि अंडरपास और आसपास के रूट पर ट्रैफिक मैनेजमेंट को तुरंत बेहतर किया जाए, नियमित सफाई की जाए और पीने के पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को रोजमर्रा की इस त्रासदी से राहत मिल सके।