1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' आजकल सुर्खियों में है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है। रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म में बॉबी देओल भी नजर आए थे। हालांकि बॉबी का फिल्म में कोई डायलॉग नहीं था, लेकिन फिर भी उनकी परफॉर्मेंस की हर जगह चर्चा हो रही है।
ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी ने बताया कि उन्होंने वेब सीरीज 'आश्रम' में निभाए गए किरदार के बारे में अपने घरवालों को नहीं बताया था। बॉबी ने यह भी कहा कि 'रेस 3' और 'हाउसफुल' जैसी फिल्मों से उन्हें संतुष्टि नहीं मिली।
बॉबी देओल ने वेब सीरीज 'आश्रम' में निराला बाबा का किरदार निभाया था। हालांकि यह एक नेगेटिव रोल था, लेकिन बॉबी को इस किरदार के लिए अच्छे रिस्पॉन्स मिले थे। बॉबी देओल ने बताया कि शुरू में वे 'बाबा' के किरदार को निभाने के लिए श्योर नहीं थे। वे असमंजस में पड़ गए थे के कि क्या करना चाहिए। बॉबी इस हद तक शंकित थे कि उन्होंने अपने परिवार वालों को भी इस किरदार के बारे में नहीं बताया था।
बॉबी ने कहा- 'आश्रम' वेब सीरीज के वक्त मैं बहुत डरा हुआ था। इस बात से नहीं कि मैं इस तरह का किरदार निभा पाऊंगा या नहीं बल्कि इसलिए कि कहीं लोग मेरे इस किरदार को गलत तरीके से ना ले लें। उन्होंने आगे कहा- जब मैं यह किरदार निभा रहा था, तो मैंने अपने पिता, भाई या मां को इस बारे में नहीं बताया था। मैंने उन्हें इसलिए नहीं बताया था क्योंकि मुझे लगा कि कहीं वे मुझे ऐसा रोल करने से मना ना कर दें।
1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर नए रेकॉर्ड बना लिए हैं। ओपनिंग डे पर फिल्म ने दुनियाभर में 116 करोड़ का कलेक्शन किया था। वीकेंड तक ये आकड़ा 355 करोड़ तक पहुंच गया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर नेवर सीन अवतार में नजर आए हैं। फिल्म में उनके पिता के किरदार में अनिल कपूर, विलेन की भूमिका में बॉबी देओल भी दिखे हैं
Entertainment
फिल्म 'एनिमल' आजकल सुर्खियों में है, बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है
1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' आजकल सुर्खियों में है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है। रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म में बॉबी देओल भी नजर आए थे। हालांकि बॉबी का फिल्म में कोई डायलॉग नहीं था, लेकिन फिर भी उनकी परफॉर्मेंस की हर जगह चर्चा हो रही है। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी
Read in your preferred language.