Monday, 14 September 2026 | 10:09 PM
India

इस्लामाबाद में बातचीत जारी, पुतिन की पहली पाकिस्तान यात्रा के लिए मास्को,

रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल पाकिस्तान यात्रा करने वाले हैं। उनकी इस यात्रा को मास्को और इस्लामाबाद अंतिम रूप देने के लिए बातचीत कर रहे हैं। आपको बता दें कि रुस की इस यात्रा को लेकर लंबे अरसे से योजना बनाई जा रही थी। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पाकिस्तान के प्र
Share:
इस्लामाबाद में बातचीत जारी, पुतिन की पहली पाकिस्तान यात्रा के लिए मास्को,
Read in your preferred language.

रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल पाकिस्तान यात्रा करने वाले हैं। उनकी इस यात्रा को मास्को और इस्लामाबाद अंतिम रूप देने के लिए बातचीत कर रहे हैं। आपको बता दें कि रुस की इस यात्रा को लेकर लंबे अरसे से योजना बनाई जा रही थी। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान ने पहले ही पुतिन को औपचारिक निमंत्रण दिया हुआ है

रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश की यात्रा के लिए आमंत्रित किया था। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, पीएम इमरान खान ने इस महीने टेलीफोन पर बातचीत कर अपने निमंत्रण को एक बार फिर से दोहराया है।

वहीं पाकिस्तानी अखबार मे दी के जानकारी में कहा गया है कि राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा पिछले 2 वर्षों से चर्चा का विषय बनी हुई है, जो बार-बार कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, यह यात्रा कई दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मास्को चाहता है कि राष्ट्रपति पुतिन जब पाकिस्तान की यात्रा करेंगे तो 'बड़ी-टिकट वाली परियोजनाएं' या अन्य पहल होनी चाहिए, जिसकी घोषणा रूस के राष्ट्रपति करेंगे।
आपको बता दें कि पिछले साल, पाकिस्तान और रुस ने कराची के पोर्ट कासिम से लाहौर तक 1,100 किलोमीटर लंबी गैस पाइपलाइन के निर्माण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट में यह बताया गया है कि पाकिस्तान स्टीम गैस पाइपलाइन पर हस्ताक्षर एक बहुत बड़ा कारण है जिसके चलते राष्ट्रपति पुतिन की पाकिस्तान यात्रा और ज्यादा संभावित हो गई है। पाकिस्तान रुसी साझेदारी के साथ बड़ी उम्मीदें लगा कर बैठा है। देशचाहता है कि राष्ट्रपति पुतिन 2 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक की गैस पाइपलाइन परियोजना का उद्घाटन करें। इसके साथ ही पाकिस्तान चाहता है कि रुस की कंपनियां कराची से कसूर तक गैस पाइपलाइन बिछाएं।