Monday, 14 September 2026 | 6:40 PM
UP News

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री दिनेश कुमार पी0 महोदय ने आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था संबंधी गोष्ठी की

दिनांक 10.10.21 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री दिनेश कुमार पी0 महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में आगामी त्यौहारों (रामनवमी, विजयदशमी, बारावफात) आदि के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं विशेष सतर्कता बरतने हेतु पुलिस अधिकारीगण/थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था संबंधी
Share:
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री दिनेश कुमार पी0 महोदय ने आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था संबंधी गोष्ठी की
Read in your preferred language.

दिनांक 10.10.21 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री दिनेश कुमार पी0 महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में आगामी त्यौहारों (रामनवमी, विजयदशमी, बारावफात) आदि के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं विशेष सतर्कता बरतने हेतु पुलिस अधिकारीगण/थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था संबंधी दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने निम्नलिखित प्रमुख निर्देश दिये-

1-आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाए तथा शांति समितियों के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर प्रत्येक स्तर पर बैठक कर ली जाए।

2-समस्त क्षेत्राधिकारीगण/थाना प्रभारियों द्वारा स्थानीय धर्मगुरुओं/ग्रंथियों की सूची बनाकर उनके वार्ता की जाए।

3-वीट प्रणाली को सुदृण करते हुए प्रमुख मार्गों/स्थानों पर प्रभावी पुलिस पैट्रोलिंग की व्यवस्था की जाए।

4-महत्वपूर्ण सूचनाओं को एकत्रित करने हुए अभिसूचना तंत्र को सतर्क दृष्टि बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

5-सभी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी दंगा निरोधी उपकरणों के साथ लगाई जाये।

6-पूर्व से ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया जाए जिससे आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

7-कोविड-19 के दृष्टिगत समय-समय पर भारत सरकार/उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्गत निर्देशों का अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जाए।

सवांददाता: रामगोपाल कुशवाहा