Monday, 14 September 2026 | 10:09 PM
Entertainment

जून में सीक्रेट गर्लफ्रेंड से करेंगे सनी देओल के बेटे करण देओल शादी, पढ़िए रिपोर्ट

सनी देओल के बेटे करण देओल ने सगाई कर ली है। जून में करण देओल अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने वाले हैं। करण की गर्लफ्रेंड के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। करण देओल ने अपने दादा-दादी धर्मेन्द्र और प्रकाश कौर की शादी की सालगिरह के दिन ही सगाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण देओल की शादी में सि
Share:
जून में सीक्रेट गर्लफ्रेंड से करेंगे सनी देओल के बेटे करण देओल शादी, पढ़िए रिपोर्ट
Read in your preferred language.

सनी देओल के बेटे करण देओल ने सगाई कर ली है। जून में करण देओल अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने वाले हैं। करण की गर्लफ्रेंड के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। करण देओल ने अपने दादा-दादी धर्मेन्द्र और प्रकाश कौर की शादी की सालगिरह के दिन ही सगाई की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक करण देओल की शादी में सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली के लोग शामिल होंगे। करण देओल की गर्लफ्रेंड फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों परिवार इस शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
करण देओल ने 2019 में सनी देओल की डायरेक्ट की गई फिल्म पल पल दिल के पास से एक्टिंग डेब्यू किया था। करण देओल ने फिल्म यमला पगला दीवाना में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। जल्द ही करण धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल के साथ अपने-2 में नजर आएंगे।
इनके चार बच्चे हैं- अजय सिंह (सनी देओल), विजय सिंह (बॉबी देओल), विजेता और अजेता देओल। धर्मेंद्र ने 1980 में हेमा मालिनी से दूसरी शादी की। उनकी दो बेटियां हैं- इशा और आहना। धर्मेंद्र और प्रकाश के बेटे सनी देओल ने पूजा से शादी की।

इनके दो बेटे हैं- करण और राजवीर। वहीं, बॉबी देओल ने अपने बचपन की दोस्त तान्या आहूजा से लव मैरिज की। इनके दो बेटे हैं- आर्यमान और धर्म।