Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
UP News

फर्रुखाबाद में ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्यवाही, आठ ट्रक सीज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन ने आज ओवरलोड वाहनों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की।सुबह के समय एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत और यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में बघार एवं मोहम्मदा
Share:
फर्रुखाबाद में ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्यवाही, आठ ट्रक सीज
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन ने आज ओवरलोड वाहनों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की।सुबह के समय एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत और यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में बघार एवं मोहम्मदाबाद क्षेत्र में खनन सामग्री ले जा रहे ट्रकों की चेकिंग की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए कुल आठ ओवरलोड ट्रकों को सीज किया गया।

बघार क्षेत्र से 6 ट्रक सीज कर ₹ 2.07 लाख का जुर्माना लगाया गया।मोहम्मदाबाद क्षेत्र से 2 ट्रक पकड़े गए, जिन पर ₹ 48 हजार का जुर्माना वसूल किया गया। इस प्रकार आज की कार्यवाही में परिवहन विभाग ने कुल ₹ 2.55 लाख का जुर्माना वसूल कर बड़ी सफलता हासिल की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे औचक अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।