Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
India

प्रदेश अध्यक्ष का गाजीपुर जनपद में जगह- जगह हुआ, जोरदार स्वागत

गाजीपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष अरुण यादव का रविवर को वाराणसी से मऊ एक कार्यक्रम में जाते समय जनपद में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी ने जगह-जगह प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। जनपद के सीमा में प्रवेश करते ही सिधौना में दर्जनों कार्यकर्ताओ के साथ जिला अ
Share:
प्रदेश अध्यक्ष का गाजीपुर जनपद में जगह- जगह हुआ, जोरदार स्वागत
Read in your preferred language.

गाजीपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष अरुण यादव का रविवर को वाराणसी से मऊ एक कार्यक्रम में जाते समय जनपद में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी ने जगह-जगह प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। जनपद के सीमा में प्रवेश करते ही सिधौना में दर्जनों कार्यकर्ताओ के साथ जिला अध्यक्ष भरथ यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राम विजय यादव एवम् अंकित यादव ने फूलमालाओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव का स्वागत किया। सिधौना में स्व. रामकरण दादा के पौत्र राहुल यादव की अगुवाई में स्वागत एवम् बधाई का सिलसिला शुरू हो गया, जहां तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत करके बधाई दी। इसके बाद फोर लेन से होते हुए। स्वागत एवम् बधाई के क्रम में दारुलपुर में पूर्व प्रधान कमला यादव ने कार्यकर्ताओ के साथ स्वागत किया। खावपुर (देवकली) में राजनाथ यादव सपा ब्लाक अध्यक्ष ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। वही देवकली मे पूर्व प्रमुख विजय यादव की अगुवाई में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष का काफिला नंदगंज बाईपास पहुंचते ही वहा पर हरिद्वार यादव जिला संरक्षक की अगुवाई में अध्यक्ष अरुण यादव का भव्य तरीके से स्वागत किया गया। जब काफिला सहेड़ी पहुंचा तो, स्थित लहुरी काशी ढाबा पर लोकगीत गायक महेश यादव (अध्यापक) की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत एवम् सूक्ष्म जलपान आदि की व्यवस्था की गई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला गाजीपुर शहर के चौकियां में पहुंचा, जहा पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने अपने बीच अपने प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को देखते ही नारेबाजी शुरु करते हुए, जिला महासचिव प्रवीण यादव की अगुवाई में भव्य स्वागत किया। जहां उत्साह पूर्वक जिला उपाध्यक्ष रामज्ञान यादव के साथ सदर ब्लाक अध्यक्ष संग्राम यादव, मनिहारी ब्लाक अध्यक्ष मंजय यादव आदि लोगो ने माल्यार्पण कर बधाई दी। स्वागत से गदगद हुए, नवनयुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि गाजीपुर की शहीदी धरती पर स्वजातीय बंधुओ का स्वागत और प्यार हमेशा याद रखूंगा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने मऊ में निर्धारित कार्यक्रम के लिए प्रस्थान किया।