Monday, 14 September 2026 | 9:27 PM
India

पीलीभीत: पंडित राम अवतार शर्मा जी की पुस्तक की वक्ताओं ने की सराहना।

देवनागरी उत्थान परिषद के अध्यक्ष पंडित राम अवतार शर्मा की पुस्तक का विमोचन आज विधायक बाबूराम पासवान व जिला पंचायत अध्यक्ष पति भाजपा नेता गुरुभाग सिंह ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने इस पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि इसमें भक्ति रचनाओं की बहुलता है और इस पुस्तक को पूजा घर में रखकर पूजा की जा सकती है
Share:
पीलीभीत: पंडित राम अवतार शर्मा जी की पुस्तक की वक्ताओं ने की सराहना।
Read in your preferred language.

देवनागरी उत्थान परिषद के अध्यक्ष पंडित राम अवतार शर्मा की पुस्तक का विमोचन आज विधायक बाबूराम पासवान व जिला पंचायत अध्यक्ष पति भाजपा नेता गुरुभाग सिंह ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने इस पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि इसमें भक्ति रचनाओं की बहुलता है और इस पुस्तक को पूजा घर में रखकर पूजा की जा सकती है। कार्यक्रम में सबसे पहले पूजा अर्चना करके शिव शक्ति धाम मंदिर स्थित हनुमान जी को पुस्तक समर्पित की गई। पंडित अनिल शास्त्री व उनकी टीम ने पूजन अर्चन कराया गया। इसके बाद विधायक बाबूराम पासवान ने पुस्तक का विमोचन किया। विधायक श्री पासवान व भाजपा नेता गुरुभाग सिंह ने भी पुस्तक को काफ़ी उपयोगी बताया। दोनों नेताओं ने कहा कि पूरनपुर साहित्यक रूप से काफी समृद्ध है। यहां आयोजित कवि व विचार गोष्ठी में बोलते हुए कवि श्याम बाबू शुक्ला, आलोक मिश्र, देशबंधु मिश्रा तन्हा, देव शर्मा विचित्र, गोविंद वर्मा, सतीश मिश्र अचूक, रवि गुप्ता नील, रामभरोसे लाल, रामनिवास अगिनहोत्री, डॉक्टर ऊदलराम मीत, प्रदीप मिश्र ने रचनापाठ करके पुस्तक की सराहना की। राजाराम शर्मा, रामआसरे शर्मा, महेंद्र मिश्रा, महेश चंद्र मिश्रा, विवेक तिवारी, पंडित अनिल शास्त्री ने पुस्तक पर विचार रखे। पंडित राम अवतार शर्मा ने पुस्तक के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर रवि यादव, प्रदीप बिसरिया, सौरभ, शिवम, शीलेन्द्र दीक्षित आदि लोग रहे।