Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
UP News

लोकसभा में सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा को मिली अहम जिम्मेदारी

लोकसभा के साथ साथ यूपी विधानसभा का सत्र भी चल रहा है। दोनों सदनों में समाजवादी पार्टी के सदस्य बीजेपी सरकार को घेरने का काम कर रहे हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया और सांसद अखिलेश यादव ने सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा और धर्मेंद्र यादव को बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे दी है। समाजवादी पार्टी ने ज
Share:
लोकसभा में सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा को मिली अहम जिम्मेदारी
Read in your preferred language.

लोकसभा के साथ साथ यूपी विधानसभा का सत्र भी चल रहा है। दोनों सदनों में समाजवादी पार्टी के सदस्य बीजेपी सरकार को घेरने का काम कर रहे हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया और सांसद अखिलेश यादव ने सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा और धर्मेंद्र यादव को बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे दी है। समाजवादी पार्टी ने जौनपुर सीट से सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा को लोकसभा में समाजवादी संसदीय पार्टी का उपनेता नियुक्त किया है, जबकि अखिलेश यादव को सपा संसदीय दल का नेता चुना गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट से बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। सांसद बनने के बाद अखिलेश यादव ने विधायकी से इस्तीफा देकर लोकसभा में सपा की आवाज उठा रहे हैं। इसी क्रम में सपा सांसद अखिलेश यादव को समाजवादी संसदीय पार्टी का नेता बनाया गया है। जबकि जौनपुर से सांसद बाबू सिंह को कुशवाहा को उपनेता नियुक्त किया गया है। अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद को अधिष्ठाता मंडल का सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव को समाजवादी संसदीय पार्टी का मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।