Monday, 14 September 2026 | 9:25 PM
Entertainment

49 साल की उम्र में सोनू सूद ने बनाई जबरदस्त बॉडी

सोनू सूद इन दिनों अपनी एक्शन फिल्म 'फतेह' को लेकर सुर्खियों में है। इस फिल्म में सोनू जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह इंटेंस वर्कआउट करते हुए दिखाई दिए। वीडियो में सोनू अपने टोन्ड एब्स को फ्लॉन्ट करते हुए नजर
Share:
49 साल की उम्र में सोनू सूद ने बनाई जबरदस्त बॉडी
Read in your preferred language.

सोनू सूद इन दिनों अपनी एक्शन फिल्म 'फतेह' को लेकर सुर्खियों में है। इस फिल्म में सोनू जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह इंटेंस वर्कआउट करते हुए दिखाई दिए।
वीडियो में सोनू अपने टोन्ड एब्स को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'फतेह'।
सोशल मीडिया पर फैंस सोनू के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ' वाह क्या बात है सोनू जी'। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस दुनिया में सबसे फिट और सबसे दयालु व्यक्ति'।
फिल्म 'फतेह' एक एक्शन थ्रिलर है, जो पंजाब पर ही आधारित है। फिल्म फतेह में सोनू एक दमदार विलेन का रोल निभाएंगे। इसे सोनू सूद की ही होम प्रोडक्शन शक्ति सागर प्रोडक्शन के बैनर तले ही तैयार किया जा रहा है।

इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।