रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तस्वीरें और वीडियो लगातार इंटरनेट पर सामने आ रही हैं। लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी के बंधन में बंध चुके रणबीर-आलिया से जुड़ी हर खबर हम लगातार आप तक पहुंचा रहे हैं। फेरे लेने के साथ ही कपल ने उसी रोज अंगूठियां भी बदलीं। जहां तक तोहफों की बात है तो आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अपने दामाद रणबीर कपूर को एक बहुत ही महंगी घड़ी गिफ्ट की है जो कि आसानी से मिलती भी नहीं है।
सोनी राजदान ने रणबीर कपूर को जो घड़ी गिफ्ट की है उसकी कीमत तकरीबन 2.5 करोड़ रुपये है। रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी में आए मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर बहुत खास कश्मीरी शॉल दिए गए जिन्हें खुद दुल्हन आलिया भट्ट ने चुना था। जानकारी के मुताबिक, 'इन शॉल्स का फैब्रिक बहुत ज्यादा खास था, और हर कोई इनसे काफी ज्यादा इंप्रेस नजर आया।'
बॉलीवुड के इस पावर कपल की शादी में जूता चुराई की रस्म भी इतनी ज्यादा खास हो गई कि जिसकी कल्पना कर पाना भी बहुत मुश्किल था। आलिया भट्ट की गर्ल गैंग ने अपने जीजू से जूता चुराई में 11.5 करोड़ रुपये मांगे। हालांकि खबर है कि काफी ज्यादा देर तक हंसी-मजाक और बहस के बाद उन्हें 1 लाख रुपये दिए गए। बता दें कि पहले भी ऐसी खबरें आई थीं कि जूता चुराई के लिए रणबीर का बजट 1 लाख के आसपास रहेगा।
आलिया भट्ट की हल्दी रस्म गुरुवार को हुई और उन्होंने चूड़ा वाली रस्म को स्किप कर दिया। जहां तक वर्क फ्रंट की बात है तो खबर है कि आलिया भट्ट बहुत जल्द शूटिंग शुरू कर देंगी, इतना ही नहीं वह शादी के बाद अब पहला ही कदम हॉलीवुड में रखने जा रही हैं। ब्रह्मास्त्र फेम एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है लेकिन अभी वह शायद अपनी पारिवारिक जिंदगी पर ही फोकस बनाकर रखना चाहेंगी।
Entertainment
सोनी राजदान ने रणबीर कपूर को गिफ्ट की 2.5 करोड़ की घड़ी
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तस्वीरें और वीडियो लगातार इंटरनेट पर सामने आ रही हैं। लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी के बंधन में बंध चुके रणबीर-आलिया से जुड़ी हर खबर हम लगातार आप तक पहुंचा रहे हैं। फेरे लेने के साथ ही कपल ने उसी रोज अंगूठियां भी बदलीं। जहां तक तोहफों की बात है तो आल
Read in your preferred language.