Monday, 14 September 2026 | 9:16 PM
India

कांग्रेस मानसिक दिवालियेपन का शिकार : मुख्तार अब्बास नकवी

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के एक बयान से सियासत में उबाल आ गया है। एक बार फिर पंजाब की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी पर विपक्ष जमकर निशाना साध रहा है। इस बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी से गैर जिम्मेदाराना बयान का समर्थन करने पर माफी मांगने के लिए कहा है।
Share:
कांग्रेस मानसिक दिवालियेपन का शिकार : मुख्तार अब्बास नकवी
Read in your preferred language.

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के एक बयान से सियासत में उबाल आ गया है। एक बार फिर पंजाब की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी पर विपक्ष जमकर निशाना साध रहा है। इस बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी से गैर जिम्मेदाराना बयान का समर्थन करने पर माफी मांगने के लिए कहा है।

केंद्रीय मंत्री नकवी ने ट्वीट किया कि, ‘कांग्रेस पार्टी को माफ़ी मांगनी चाहिए। आप UP, बिहार के लोगों का सार्वजनिक तौर पर अपमान करते हुए तमाशाई बनकर उसपर तालियां बजाएं। इससे ज्यादा कांग्रेस के मानसिक दिवालियेपन का कोई और उदाहरण हो नहीं सकता’

कांग्रेस पार्टी को माफ़ी मांगनी चाहिए। आप UP, बिहार के लोगों का सार्वजनिक तौर पर अपमान करते हुए तमाशाई बनकर उसपर तालियां बजाएं। इससे ज़्यादा कांग्रेस के मानसिक दिवालियेपन का कोई और उदाहरण हो नहीं सकता: पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी दरअसल पंजाब के सीएम चन्नी ने पिछले मंगलवार को पंजाब में एक जनसभा के दौरान दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को लेकर एक बेतुका बयान दिया। उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी कहा कि, 'पंजाबियों की बहू है प्रियंका गांधी। यह पंजाबन है। इसलिए एक तरफ हो जाओ पंजाबियों… यूपी, बिहार और दिल्ली के भइये यहां आकर राज करना चाहते हैं। हमें उन्हें घुसने नहीं देना है।'