Monday, 14 September 2026 | 9:18 PM
India

सीतापुर: चोरी की दो मोटर साइकिल सहित दो आटोलिफ्टर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद सीतापुर में अपराध नियंत्रण हेतु जनपद पुलिस को सघन चेकिंग के लिये निर्देशित किया गया है। उक्त आदेश के अनुपालन के क्रम में क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना रामपुर मथुरा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त 1.नरेंद्र कुमार पुत्
Share:
सीतापुर: चोरी की दो मोटर साइकिल सहित दो आटोलिफ्टर गिरफ्तार
Read in your preferred language.

पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद सीतापुर में अपराध नियंत्रण हेतु जनपद पुलिस को सघन चेकिंग के लिये निर्देशित किया गया है।
उक्त आदेश के अनुपालन के क्रम में क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना रामपुर मथुरा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त 1.नरेंद्र कुमार पुत्र हंसराज नि0 मुरलीपुरवा सेक्ट कोयला थाना चिन्हट लखनऊ 2.विजय कुमार पुत्र रामनाथ नि0 मल्लाहनपुरवा मजरा गोंडा देवरिया थाना रामपुर मथुरा को ग्राम गोंडा देवरिया के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्तो के पास से जनपद लखनऊ से चोरी की गयी दो मोटर साइकिले व दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए है। जिसके संबंध में मु0अ0सं0 250/21 धारा 41/411/413/420 भादवि व मु0अ0सं0 251/21, 252/21 अंतर्गत आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तो का चालान मा0 न्यायालय किया गया है। जनपद में अपराध एवम् अपराधियों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही इसी प्रकार चलती रहेगी।

ज्ञानेंद्र मौर्य जिला ब्यूरो रिपोर्ट/ सीतापुर