Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
India

सीतापुर: 2.7 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद सीतापुर में अपराध नियंत्रण एवम् अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु जनपद पुलिस को वृहद एवम् सघन चेकिंग के लिये निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश के क्रम में थाना खैराबाद पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त 1.फुरकान
Share:
सीतापुर: 2.7 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
Read in your preferred language.

पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद सीतापुर में अपराध नियंत्रण एवम् अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु जनपद पुलिस को वृहद एवम् सघन चेकिंग के लिये निर्देशित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश के क्रम में थाना खैराबाद पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त 1.फुरकान पुत्र जाफर अली 2.नफीस पुत्र नजरी अहमद निवासीगण ग्राम मोहल्ला कस्बाती टोला थाना खैराबाद सीतापुर को बुनियाद डिग्री कॉलेज तिराहे के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनके कब्जे से मौके पर क्रमशः 1.4 कि0ग्रा तथा 1.3 कि0ग्रा0 कुल 2.7 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। बरामदगी के संबंध में अभियुक्तगण के विरूद्ध क्रमशः मु0अ0सं0 251/21 व 252/21 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी है।