Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
India

सीतापुर: भव्य सम्राट अशोक स्तंभ अनावरण, राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने समारोह में की शिरकत

संदना/सीतापुर: रामगढ़ क्षेत्र के स्थित लज्जा बौद्ध विद्या मंदिर, सेमरी निकट रामगढ़ चीनी मिल में 23 फरवरी 2025 को भव्य सम्राट अशोक स्तंभ अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की शासन नीति की प्रासंगिकता रहा, जिसमें कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की। समारोह
Share:
सीतापुर: भव्य सम्राट अशोक स्तंभ अनावरण, राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने समारोह में की शिरकत
Read in your preferred language.

संदना/सीतापुर: रामगढ़ क्षेत्र के स्थित लज्जा बौद्ध विद्या मंदिर, सेमरी निकट रामगढ़ चीनी मिल में 23 फरवरी 2025 को भव्य सम्राट अशोक स्तंभ अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की शासन नीति की प्रासंगिकता रहा, जिसमें कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की। समारोह के मुख्य अतिथि भिक्खु शील रतन (सदस्य अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान आवास एवं शहरी नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार) थे। विशिष्ट अतिथियों में माई विष्णु मौर्य, दिनेश मौर्य (बीनापुर), डॉ. प्रियंका मौर्या (सदस्य, राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश सरकार) और हरिशचंद्र मौर्य (राष्ट्रीय महासचिव सम्राट अशोक क्लब-भारत) शामिल रहे। समारोह में वक्ताओं ने सम्राट अशोक की नीतियों अहिंसा धर्म चक्र और बौद्ध धर्म के महत्व पर विचार रखे उपस्थित गणमान्यजनों में डॉ. परमात्मा मौर्य, तरुण कुशनाहन, निर्दोष शास्त्री, मेजर एस. शाक्य, माई कमलेश मौर्य, संतोष कुमार मौर्य, रामसिंह मौर्य सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी मौजूद रहे। इस अवसर पर बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। *संस्थापक* लज्जा वती मौर्य प्रबंधक लज्जा बौद्ध विधा मंदिर सेमरी , रामनारायण मौर्य सेवा निवृत्त अध्यापक *व्यवस्थापक* सुरेन्द्र मौर्य,धर्मेंद्र मौर्य,*आयोजक* महेंद्र मौर्य, अंकित मौर्य ने इस ऐतिहासिक क्षण को बौद्ध समाज के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए सम्राट अशोक के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।