मिश्रित /कोतवाली क्षेत्र इलाके के एक गांव में देर शाम शौच के लिये खेतों की तरफ गयी किशोरी का अज्ञात लोग अपहरण कर ले गये है! चिल्लाने की आवाज पर घर और गाँव के लोग आवाज की दिशा में काफी दूर तक तलाश में गये लेकिन किशोरी और अपहर्ताओं का कोई सुराग़ नहीं मिला है! तहरीर पुलिस को दे दी गई है.परिवारी जन और पुलिस दोनों अपहृत हुई किशोरी की तलाश में लगे हैं! जानकारी के मुताबिक मिश्रित कोतवाली की नान रिपोर्टिग पुलिस चौकी कल्ली इलाके के गाँव भूडपुरवा मजरा रुपपुर निवासी रंजीत राठौर पुत्र छंगा की 18 वर्षीय बहन बीते शनिवार की शाम लगभग 7.30बजे पेट खराब होने के कारण गाँव के बाहर पूरब दिशा में खेतों में शौच के लिये गयी थी जहाँ से अज्ञात लोग उसका अपहरण कर ले गये,किशोरी के चीखने की आवाज सुन कर घर वालों के साथ ही ग्रामीण आवाज की दिशा में काफी दूर तक गये लेकिन कुछ देर बाद चीखने की आवाज बन्द हो गयी जिससे इधर- उधर देखने के बाद तलाश में गये परिवारीजन और ग्रामीण वापस लौट आये औरघटना की सूचना परिवार के लोगों ने पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ और तलाश की प्रकिया को अपनाया लेकिन उसके हाथ भी कुछ नहीं लग सका! आज सुबह अपहृत किशोरी के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है!पूछने पर उसने बताया कि घर में शौचालय तो बना है लेकिन उस समय दूसरा ब्यक्ति उसमें शौच कर रहा था इस लिये उसकी बहन पेट खराब होने के कारण अपने को रोक नहीं पाई और खेतों की तरफ शौच करने के लिये चली गई जहाँ से अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया गया है.हम लोग और पुलिस सभी तलाश में लगे हुये हैं!पूछने पर कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है आवश्यक कार्यवाही की जायेगी.पुलिस पार्टी सुरागरसी करने मे लगी हुई है!
India
सीतापुर :शौच के लिए गई युवती अपरहण, चिल्लाने पर दौड़े ग्रामीण*
मिश्रित /कोतवाली क्षेत्र इलाके के एक गांव में देर शाम शौच के लिये खेतों की तरफ गयी किशोरी का अज्ञात लोग अपहरण कर ले गये है! चिल्लाने की आवाज पर घर और गाँव के लोग आवाज की दिशा में काफी दूर तक तलाश में गये लेकिन किशोरी और अपहर्ताओं का कोई सुराग़ नहीं मिला है! तहरीर पुलिस को दे दी गई है.परिवारी जन और प
Read in your preferred language.