Monday, 14 September 2026 | 9:17 PM
India

सीतापुर : 21 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद सीतापुर में अपराध नियंत्रण एवम् अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु जनपद पुलिस को वृहद एवम् सघन चेकिंग के लिये निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश के क्रम में थाना सदरपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त नाजिम पुत्
Share:
सीतापुर : 21 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Read in your preferred language.

पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद सीतापुर में अपराध नियंत्रण एवम् अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु जनपद पुलिस को वृहद एवम् सघन चेकिंग के लिये निर्देशित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश के क्रम में थाना सदरपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त नाजिम पुत्र स्व0 हसन अहमद निवासी बलसिंहपुर मजरा रमद्वारी थाना सदरपुर जनपद सीतापुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 21 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद हुआ है। बरामदगी के संबंध में अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 155/21 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर चालान मा0 न्यायालय किया गया है।

ज्ञानेंद्र मौर्य जिला ब्यूरो रिपोर्ट/ सीतापुर