Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
India

सीतापुर :अचानक लगी आग लाखों का सामान जलकर खाक"

जनपद सीतापुर के सकरन थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से पांच घर जलकर राख हो गये इस अग्निकांड में करीब चार लाख से ऊपर की कीमत का नुकशान हुआ है घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गयी है जानकारी के अनुशार सकरन थाना क्षेत्र के दुदगड मजरा मडोर गांव निवासी सलीम के घर सोमवार की साम अचानक आग
Share:
सीतापुर :अचानक लगी आग लाखों का सामान जलकर खाक"
Read in your preferred language.


जनपद सीतापुर के सकरन थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से पांच घर जलकर राख हो गये इस अग्निकांड में करीब चार लाख से ऊपर की कीमत का नुकशान हुआ है घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गयी है
जानकारी के अनुशार सकरन थाना क्षेत्र के दुदगड मजरा मडोर गांव निवासी सलीम के घर सोमवार की साम अचानक आग लग गयी आग ने बिकराल रूप धारण करते हुये चार अन्य घरों को अपने आगोश में ले लिया इस अग्निकांड में सलीम के दस हजार नकद,चौधरी के बारह हजार नकद,बुद्धा के पंद्रह हजार नकद,छोटकन के चौदह हजार नकद,टन्नू की सात हजार की नकदी समेत जेवर,कपडा,बर्तन,अनाज आदि समेत करीब चार लाख की कीमत का सामान जलकर राख हो गया ग्रामीणों की कडी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया तब तक सारा सामान जल चुका था ग्रामीणों द्वारा अग्निकांड की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गयी है

पत्रकार: ज्ञानेंद्र कुमार मौर्य