Monday, 14 September 2026 | 8:46 PM
India

सीतापुर : 170 लीटर अवैध शराब, 2 भट्ठी सहित 12 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद में अवैध शराब निष्कर्षण, बिक्री एवम् परिवहन की रोकथाम व कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के अनुपालन के क्रम में दिनांक 18/19.11.2021 को थाना रामकोट, मानपुर, बिसवां, रामपुरकलां, मिश्रिख, नैमिषारण्य, संदना व मछरेहटा पुलिस ट
Share:
सीतापुर : 170 लीटर अवैध शराब, 2 भट्ठी सहित 12 अभियुक्त गिरफ्तार
Read in your preferred language.
पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद में अवैध शराब निष्कर्षण, बिक्री एवम् परिवहन की रोकथाम व कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के अनुपालन के क्रम में दिनांक 18/19.11.2021 को थाना रामकोट, मानपुर, बिसवां, रामपुरकलां, मिश्रिख, नैमिषारण्य, संदना व मछरेहटा पुलिस टीमों द्वारा भिन्न-भिन्न स्थानों पर चेकिंग के दौरान कुल 170 लीटर अवैध शराब, 2 भट्ठी सहित 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । विवरण निम्न है- 1. थाना रामकोट - 40 ली0 अवैध शराब सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार 2. थाना मानपुर - 20 ली0 अवैध शराब सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार 3. थाना बिसवां - 10 ली0 अवैध शराब सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार 4. थाना रामपुरकलां - 20 ली0 अवैध शराब सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार 5. थाना मिश्रित - 10 ली0 अवैध शराब सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार 6. थाना नैमिषारण्य- 30 ली0अवैध शराब,01 भट्ठी सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार 7. थाना संदना- 30 ली0अवैध शराब,01 भट्ठी सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार 8. थाना मछरेहटा - 10 ली0 अवैध शराब सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार