Monday, 14 September 2026 | 10:05 PM
India

फर्रुखाबाद: SIR अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को मिलेगा विशेष प्रोत्साहन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 नवम्बर 2025 विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान को तेज़ और प्रभावी ढंग से पूरा कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बीएलओ के लिए प्रोत्साहन योजना की घोषणा की है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वह प्रथम बीएलओ, जिसने सबसे अधिक डिजिटाइजेश
Share:
फर्रुखाबाद: SIR अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को मिलेगा विशेष प्रोत्साहन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 नवम्बर 2025 विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान को तेज़ और प्रभावी ढंग से पूरा कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बीएलओ के लिए प्रोत्साहन योजना की घोषणा की है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वह प्रथम बीएलओ, जिसने सबसे अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया होगा, उसे प्रशासन की ओर से विशेष सम्मान दिया जाएगा।

जिला प्रशासन के अनुसार, विजेता बीएलओ को निम्न सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी—

1. प्रशस्ति पत्र के साथ औपचारिक सम्मान

Special Intensive Revision अभियान में बेहतरीन कार्य करने वाले बीएलओ को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

2. परिवार सहित एक बार लंच की सुविधा

बीएलओ के उत्कृष्ट योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें परिवार सहित लंच का अवसर दिया जाएगा।

3. परिवार सहित एक बार मूवी टिकट

मनोरंजन हेतु बीएलओ को परिवार समेत मूवी का आनंद लेने के लिए टिकट उपलब्ध कराए जाएँगे।

जिला प्रशासन का कहना है कि यह प्रोत्साहन योजना विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को तेज गति से पूर्ण कराने और अधिकतम फॉर्म डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू की गई है।

सभी बीएलओ से अपेक्षा की गई है कि वे समयबद्ध, सटीक और अधिक से अधिक डिजिटाइजेशन कर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में सर्वोत्तम प्रदर्शन सुनिश्चित करें।