Monday, 14 September 2026 | 10:05 PM
India

सिमोने इंगाजी को Inter Milan ने नया मैनेजर नियुक्त किया

इटली के फुटबॉल क्लब इंटर मिलान ने सिमोने इंगाजी को अपना नया मैनेजर नियुक्त किया है। इंगाजी अब एंटोनियो कोंटे की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले सप्ताह ही क्लब को छोड़ दिया था। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 45 साल की इंगाजी दो साल के अनुबंध पर इटालियन चैंपियंस इंटर मिलान से जुड़े हैं। इससे पहले वह करीब 22
Share:
सिमोने इंगाजी को Inter Milan ने नया मैनेजर नियुक्त किया
Read in your preferred language.

इटली के फुटबॉल क्लब इंटर मिलान ने सिमोने इंगाजी को अपना नया मैनेजर नियुक्त किया है। इंगाजी अब एंटोनियो कोंटे की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले सप्ताह ही क्लब को छोड़ दिया था। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 45 साल की इंगाजी दो साल के अनुबंध पर इटालियन चैंपियंस इंटर मिलान से जुड़े हैं। इससे पहले वह करीब 22 साल तक लाजियो के साथ थे।

बतौर मैनेजर कोपा इटालिया और दो बार इटालियन सुपर कप जीतने वाले इंगाजी के मार्गदर्शन में लाजियो सेरी-ए में छठे स्थान पर थी। लाजियो की टीम उनके मार्गदर्शन में 13 साल की गैर मौजूदगी के बाद 2020-21 सीजन में चैंपियंस लीग के अंतिम-16 में पहुंची थी।