Monday, 14 September 2026 | 9:20 PM
Entertainment

हार्ट अटैक से हुई सिद्धांत वीर की मौत ,बेटी ने किया अंतिम संस्कार

टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी (Siddhaanth Vir Surryavanshi) पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस प्रक्रिया को उनकी बेटी ने किया। सिद्धांत की पत्नी अलेशिया राउत और परिवार के दूसरे सदस्य इस दौरान मौजूद रहे। अभिनेता का अंतिम संस्कार सांताक्रूज पुलिस स्टेशन के पास स
Share:
हार्ट अटैक से हुई सिद्धांत वीर की मौत ,बेटी ने किया अंतिम संस्कार
Read in your preferred language.

टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी (Siddhaanth Vir Surryavanshi) पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस प्रक्रिया को उनकी बेटी ने किया। सिद्धांत की पत्नी अलेशिया राउत और परिवार के दूसरे सदस्य इस दौरान मौजूद रहे। अभिनेता का अंतिम संस्कार सांताक्रूज पुलिस स्टेशन के पास स्थित शमशान घाट पर किया गया। टीवी और बॉलीवुड के कलाकारों ने सिद्धांत को श्रद्धांजलि दी। इनमें मलाइका अरोड़ा, जय भानुशाली और विवेक मुशरान शामिल थे
सिद्धांत के अंतिम संस्कार की तस्वीरें सामने आई हैं। उनकी पत्नी अलेशिया ने खुद को बड़ी मुश्किल से संभाला था। दुख की इस घड़ी में सभी की आखें नम थीं। पिता का अंतिम संस्कार बेटी डिजा ने किया। सोशल मीडिया पर सिद्धांत की पत्नी और बेटी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
सिद्धांत महज 46 साल के थे। वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी उन्हें हार्ट अटैक आया और वह बेहोश हो गए। उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया लेकिन उससे पहले ही उनकी जान चली गई थी। सिद्धांत और अलेशिया की एक बेटी है। जबकि उनकी पहली पत्नी इरा से एक बेटा है।
सिद्धांत ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। उन्हें आनंद सूर्यवंशी के नाम से भी जाना जाता है। सिद्धांत ने टीवी में सीरियल ‘कुसुम‘ से डेब्यू किया। इसके इलावा वह कई टीवी शोज में लीड किरदार कर चुके हैं। सिद्धांत के मुख्य सीरियल में ‘कसौटी जिंदगी की‘, ‘कृष्णा अर्जुन‘, ‘क्या दिल में है‘ सहित अन्य है। वह आखिरी बार ‘क्यूं रिश्तों में कट्टी बट्टी‘ और ‘जिद्दी दिल‘ में दिखे।