Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
India

शोएब-सानिया का तलाक कॉन्ट्रैक्ट के चलते रुका,किस शो के बाद कर सकेंगे अनाउंसमेंट

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के अलग होने की खबरें सुर्खियों में हैं। इसी बीच कपल ने 'द मिर्जा-मलिक शो' का अनाउंसमेंट कर दिया है। तलाक की खबरों के बीच कपल का शो अनाउंस करना फैंस को कन्फ्यूज कर रहा है। फैंस जानना चाहते हैं कि अगर हकीकत में दोनों अलग होने का फैसला कर चुके हैं तो तलाक
Share:
शोएब-सानिया का तलाक कॉन्ट्रैक्ट के चलते रुका,किस शो के बाद कर सकेंगे अनाउंसमेंट
Read in your preferred language.

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के अलग होने की खबरें सुर्खियों में हैं। इसी बीच कपल ने 'द मिर्जा-मलिक शो' का अनाउंसमेंट कर दिया है। तलाक की खबरों के बीच कपल का शो अनाउंस करना फैंस को कन्फ्यूज कर रहा है। फैंस जानना चाहते हैं कि अगर हकीकत में दोनों अलग होने का फैसला कर चुके हैं तो तलाक का अनाउंसमेंट कब करेंगे।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सानिया और शोएब के इस रवैये की वजह उनका अगला शो और उसका कॉन्ट्रैक्ट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद ही कपल तलाक का अनाउंसमेंट कर सकेंगे।
इनसाइड स्पोर्ट्स के मुताबिक सानिया और शोएब ने इस मामले पर अभी तक चुप्पी इसलिए नहीं तोड़ी है, क्योंकि दोनों ही लीगल प्रोसेस को लेकर फंसे हुए हैं। दरअसल, द मिर्जा-मलिक शो के लिए कपल ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, अब उसके पूरा होने के बाद ही दोनों तलाक के बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकेंगे।

बीते दिनों से शोएब और सानिया का एक वीडियो काफी सुर्खियों में है। द मिर्जा मलिक शो के प्रमोशन के दौरान कपल को देखकर यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है, लेकिन अभी तक कपल ने तलाक को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं दी है।
मॉडल आयशा कमर के साथ रिश्तों को लेकर शोएब मलिक का इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इसमें शोएब ने खुलासा किया है कि आयशा ने फोटोशूट के दौरान मेरी बहुत मदद की थी। दरअसल, 2021 में शोएब ने आयशा के साथ बोल्ड फोटोशूट करवाया था। अब ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं।
हाल ही में शोएब के एक करीबी दोस्त ने दावा किया था- मैं दोनों के तलाक की पुष्टि कर सकता हूं, लेकिन इससे ज्यादा कुछ नहीं बोल सकता।

ये दोस्त शोएब की मैनेजमेंट टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा- ऑफिशियली तलाक हो गया है। कुछ फॉर्मेलिटीज हैं, जो अभी भी बची हुई हैं। दोनों अभी अलग-अलग रह रहे हैं। सानिया इस समय दुबई में हैं, जबकि शोएब पाकिस्तान में।

सानिया मिर्जा ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली थी, जिसमें सानिया ने खुद ही सवाल किया और खुद ही जवाब दिया। इसमें उन्होंने लिखा था, Where do broken hearts go. To find Allah ! यानी टूटे हुए दिल कहां जाते हैं, खुदा को खोजने के लिए। दरार और अलगाव के बीच ऐसी पोस्ट दिखाती है कि सानिया का दिल टूटा है। वो दुखी हैं और इस दुख को जाहिर भी कर रही हैं।
टूटे हुए दिल कहां जाते हैं, खुदा को खोजने के लिए। दरार और अलगाव के बीच ऐसी पोस्ट दिखाती है कि सानिया का दिल टूटा है। वो दुखी हैं और इस दुख को जाहिर भी कर रही हैं।
अपने रिश्ते को लेकर अभी तक सानिया या शोएब ने खुलकर कुछ नहीं कहा है। पाकिस्तान का मीडिया कह रहा है कि वे अलग हैं और बेटे की परवरिश करने की कोशिश कर रहे हैं। शोएब ने अपने एक टीवी शो के दौरान सानिया को धोखा दिया था।
2010 में सानिया-शोएब की शादी से पहले आयशा मीडिया में आई थीं, उन्होंने कहा था कि वे शोएब की पत्नी हैं। बिना तलाक दिए शोएब शादी नहीं कर सकते हैं। हैदराबाद की रहने वाली आयशा ने कहा था कि शोएब मोटा होने की वजह से उन्हें पसंद नहीं करते।

पहले तो शोएब इस शादी से इनकार करते रहे और तलाक नहीं देने के बात कही, लेकिन विवाद ज्यादा बढ़ जाने के बाद उन्होंने आयशा को तलाक दिया। ये तलाक सानिया से शादी होने के बाद दिया गया था।
हैदराबाद में 12 अप्रैल 2010 को सानिया और शोएब की शादी हुई थी। 15 अप्रैल को रिसेप्शन लाहौर में दिया गया था। दोनों का एक बेटा इजहान है। उसका जन्म 2018 में हुआ था

इंडियन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक तलाक की तैयारी कर रहे हैं। ये दावा पाकिस्तान मीडिया कर रहा है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि शोएब ने सानिया को धोखा दिया है और अभी दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।
इंडियन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक का तलाक हो गया है। यह दावा शोएब के करीबी दोस्त ने किया है, जो कि उनकी मैनेजमेंट टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा- मैं दोनों के तलाक की पुष्टि कर सकता हूं, लेकिन इससे ज्यादा कुछ नहीं बोल सकता। पूरी खबर पढ़ें
तलाक की खबरों के बीच पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा को बर्थडे की बधाई दी है। शोएब ने सानिया के साथ अपनी एक फोटो शेयर कर लिखा, 'आपको जन्मदिन की बधाई सानिया, आपके स्वस्थ्य और सुखी जीवन की कामना करता हूं। आज के दिन का भरपूर आनंद लें।'​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर…
शोएब मलिक से तलाक की खबरों के बीच सानिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी में कहा, 'आप रोशनी और अंधेरे से मिलकर बने इंसान हैं। अगर आप कभी कमजोर भी महसूस करते हैं तो उस समय बहुत जरूरी है कि आप खुद को बेहद प्यार करना सीखें। जब दिल भारी हो या ऐसा कुछ महसूस करें, तो जरूरी है कि आप खुद को ब्रेक देना सीखें।'