Monday, 14 September 2026 | 9:34 PM
India

शिवपुरी :-3 बच्चों को खाने में नींद की गोलियां खिला कर गौरी प्रेमी संग भागी

शिवपुरी :- खबर शिवपुरी जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संजय कॉलोनी से आ रही है यहां रहने वाली गौरी शाक्य पति बंटी शाक्य उम्र 35 वर्ष अपने प्रेमी दीपक रजक के साथ फरार हो गई है जिसकी शिकायत परिजनों ने फिजिकल थाने में की है बताया जा रहा है कि गौरी का प्रेम प्रसंग दीपक रजक के साथ से 7 मा
Share:
शिवपुरी :-3 बच्चों को खाने में नींद की गोलियां खिला कर गौरी प्रेमी संग भागी
Read in your preferred language.

शिवपुरी :- खबर शिवपुरी जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संजय कॉलोनी से आ रही है यहां रहने वाली गौरी शाक्य पति बंटी शाक्य उम्र 35 वर्ष अपने प्रेमी दीपक रजक के साथ फरार हो गई है जिसकी शिकायत परिजनों ने फिजिकल थाने में की है
बताया जा रहा है कि गौरी का प्रेम प्रसंग दीपक रजक के साथ से 7 माह पूर्व से चल रहा था जिसकी भनक उसकी नन्द माला शाक्य को थी, जिसने अपनी भाभी को 1-2 बार दीपक की ओर इशारा करते हुए देखा था इस पर उसने भाभी को समझाया भी था, पर वह नही मानी, पर बदनामी के डर से बहन ने भाई को भाभी की करतूतें नही बताई।

पति करता है फर्नीचर का काम
बताना होगा कि गौरी का पति फर्नीचर का काम करता है, जिसकी साइड देवरी कस्वाथाना लगी थी, जिसके कारण वह 4-5 दिन से वही रुका हुआ था, जब घर वालों ने उसको सूचना दी तो तुरंत ही वह घर पहुँचा।

बच्चों को पहले भी कर चुकी है मारने का प्रयास
गौरी की बड़ी बेटी रितिका ने बताया कि उसने मां को दीपक से बात करते देखा था, तो माँ ने उसके गले पर चाकू रखते हुए धमकी दी अगर किसी को बताया तो वह उसको जान से मार देगी।

पत्नी के जाने के गम में पति ने खाया जहर हालात गंभीर
पति को जैसे ही पत्नी की गुम होने के सूचना मिली वह अपने काम से घर आया और थाने में रिपोर्ट दर्ज करा कर, अकेला कमरे में जाकर बैठ गया और बच्चो को गले लगा कर रोने लगा उसके बाद उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जब परिजनों ने देखा उसके मुंह से झाग निकल रहे हैं तो परिजन तुरंत ही उसको जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताया है